11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला से दुष्कर्म मामले में भाजयुमो के तहसील मंत्री सहित दो गिरफ्तार

आणंद. जिले की एक महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने भाजयुमो के तहसील मंत्री विजय चौहान और मित्र किरण जादव को गिरफ्तार किया। दोनों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड मांगा। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मंगलवार शाम तक का रिमांड मंजूर किया। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि भाजयुमो के तहसील मंत्री विजय चौहान उसके दो मित्रों ने पिछले करीब छह महीनों के दौरान उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया तथा अलग-अलग स्थानों पर स्थित गेस्ट हाउस में ले जाकर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
2 min read
Google source verification
two arrested including bjym tehsil secretary in rape case with woman

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

आणंद. जिले की एक महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने भाजयुमो के तहसील मंत्री विजय चौहान और मित्र किरण जादव को गिरफ्तार किया। दोनों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड मांगा। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मंगलवार शाम तक का रिमांड मंजूर किया।
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि भाजयुमो के तहसील मंत्री विजय चौहान उसके दो मित्रों ने पिछले करीब छह महीनों के दौरान उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया तथा अलग-अलग स्थानों पर स्थित गेस्ट हाउस में ले जाकर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत के बाद मामला दर्ज

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान वीडियो भी बना लिया और उसे धमकाकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। आखिरकार विवाहिता ने पति को आपबीती बताई। इसके बाद उसने एक पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस द्वारा तत्काल मामला दर्ज नहीं किए जाने पर उसने एसपी सहित पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने शिकायत मिलने के चार दिन बाद मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सोशल मीडिया के जरिए संपर्क के बाद प्रेमजाल में फंसाने का आरोप

भाजयुमो के तहसील मंत्री के रूप में कार्यरत सह ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े विजय चौहान ने जून 2025 में सोशल मीडिया के माध्यम से महिला से संपर्क किया था। शिकायत के मुताबिक, इसके बाद विजय ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह उसके साथ बार-बार मैसेज और फोन पर बातचीत करता था। कुछ समय बाद उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया और अपने मोबाइल फोन से उसके आपत्तिजनक फोटो ले लिए। यह कथित प्रेम संबंध करीब तीन महीने तक चला। इसके बाद महिला के पति और परिजनों को इस संबंध के बारे में पता चला तो उन्होंने उसे फटकार लगाई। इसके बाद विवाहिता ने इस संबंध को समाप्त कर दिया और विजय से बातचीत भी बंद कर दी।

पंंचों के सामने मांगी माफी

शिकायत के अनुसार, इसके बाद विजय ने समाज के पंचों के सामने माफी मांगते हुए महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो डिलीट करने का भरोसा दिलाया था। हालांकि, फोटो और वीडियो डिलीट नहीं किए और वायरल करने की धमकी दी। बदनामी के डर के कारण विवाहिता कथित तौर पर उसके दबाव में आती रही।

पति को जान से मारने की धमकी का आरोप

महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं है। उसने कहा कि पहले उसके और आरोपी के बीच संबंध थे, लेकिन अब वह उस संबंध को समाप्त कर चुकी है और अपने पति के साथ खुश है। कुछ समय पहले आरोपी ने महिला उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद भी उसके साथ दुष्कर्म किया।