31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेड अलर्ट के बीच अहमदाबाद में झमाझम, कई इलाकों में दो इंच से ज्यादा पानी बरसा

ऐसे में कई जगहों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर पानी के कारण दुपहिया वाहन बंद होने के कारण कुछ जगहों पर लोग पैदल चलते भी देखे गए। दोपहर के समय पर कई बार कड़ी धूप भी खुली थी इस दौरान लगा ही नहीं कि बारिश का रेड अलर्ट है।
2 min read
Google source verification
Ahmedabad rain

अहमदाबाद शहर के बोपल में बारिश के चलते भरा पानी।

Ahmedabad: भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी के रेड अलर्ट के बीच शुक्रवार को शहर में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक शहर में औसतन 42 मिलमीटर मिमी (1.66 इंच) वर्षा दर्ज की गई।सबसे अधिक बारिश उत्तर-पश्चिम जोन में 43.86 मिमी (1.73 इंच) रिकॉर्ड की गई, जबकि पश्चिम जोन में 30.50 मिमी, मध्य जोन में 33.88 मिमी और दक्षिण-पश्चिम जोन में 25.64 मिमी वर्षा हुई। कई क्षेत्रों में दो इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई।

थलतेज में सबसे अधिक पौने तीन इंच गिरा पानी

थलतेज क्षेत्र में सबसे अधिक 2.76 इंच, साइंस सिटी में 2.56 इंच, बोडकदेव में 2.54 इंच, बोपल में 2.54 इंच, चांदलोडिया में 2.50 इंच, मोटेरा में दो इंच, राणीप में 38 मिमी तथा गोता में 37 मिमी बारिश दर्ज की गई। मध्य क्षेत्र में असारवा, कालूपुर और दूधेश्वर में भी डेढ-डेढ़ इंच के आस पास बारिश हुई।जलभराव की 10 शिकायतें, दो अंडरपास करने पड़े थे बंदबारिश के दौरान शहर में जलभराव की 10 शिकायतें प्राप्त हुईं।

इनमें अधिकांश का तत्काल निस्तारण कर दिया गया तथा देर शाम तक शेष शिकायतों पर कार्रवाई जारी रही। दो अंडरब्रिज शाहीबाग, मीठाखली अंडरपास कुछ देर के लिए बंद किए। हालांकि कुछ देर बाद इन दोनों को भी वाहनों के लिए खोल दिया गया। 28 अंडरब्रिज वाहनों के लिए खुले रहे।वासणा बैराज के सभी दरवाजे खोले

शहर में साबरमती नदी पर स्थित वासणा बैराज का जलस्तर 123 फीट दर्ज किया गया। गेट संख्या 2 से 29 तक कुल 28 गेट फ्री-फ्लो मोड में खुले रखे गए। जलनिकासी के लिए 85 पंप, बड़ी संख्या में कर्मचारी और मशीनरी पूरे दिन तैनात रही।

मानसून की औसत बारिश 21 इंच से अधिक

शुक्रवार की बारिश के बाद अहमदाबाद शहर में मानसून की कुल औसत वर्षा 538.40 मिमी (21.20 इंच) पहुंच गई, जो पिछले पांच वर्षों के औसत का करीब 58.89 प्रतिशत है। सबसे अधिक मौसमी बारिश दक्षिण-पश्चिम जोन में 27.11 इंच दर्ज की गई, जबकि उत्तर-पश्चिम जोन 26.99 इंच के साथ दूसरे स्थान पर है। वार्डवार आंकड़ों में बोपल में सबसे अधिक 30.12 इंच बारिश हो चुकी है। इसके बाद साइंस सिटी थलतेज व अन्य क्षेत्र हैं।

85 पंप, 28 अंडरब्रिजों पर चौबीस घंटे निगरानी

मनपा ने जलनिकासी के लिए 32 वरुण पंप और 53 फाइटर पंप सहित कुल 85 पंप तैनात किए गए। 820 से अधिक कर्मचारियों, 97 ट्रैक्टर, जेसीबी और अन्य मशीनरी को विभिन्न जोनों में लगाया गया।