6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

राजकोट : ग्रीन फील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का आवागमन आरंभ

-इंदौर से पहुंची पहली उड़ान का वाटर कैनन से स्वागत, यात्रियों को तिलक लगाया, मिठाई खिलाई

Google source verification

राजकोट. राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार से विमानों का आधिकारिक आवागमन आरंभ हो गया।

इंदौर से सुबह पहुंची पहली उड़ान का वाटर कैनन से स्वागत किया गया। इसके साथ ही यात्रियों को माला पहनाकर कुमकुम तिलक लगाने के बाद मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर रास-गरबा का भी आयोजन किया गया।

राजकोट शहर से 32 किलोमीटर दूर हीरासर गांव में ग्रीन फील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहां पर राजकोट के सांसद मोहन कुंडारिया, राज्यसभा सांसद राम मोकरिया व केसरीदेवसिंह झाला, विधायक रमेश टिलाला, महापौर डॉ. प्रदीप डव, हवाई अड्डे के निदेशक दिगंत बोहरा एवं महाप्रबंधक सुशील कुमार शर्मा उपस्थित थे।