25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजकोट : कार-स्कूटर की टक्कर, पुत्र के सामने बुजुर्ग मां ने तोड़ा दम

रेलनगर हाइवे पर हादसा

राजकोट. शहर में रेलनगर हाइवे पर एक होटल के पास मंगलवार दोपहर कार-स्कूटर की टक्कर में पुत्र के सामने बुजुर्ग मां ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, शहर के रेलनगर में कर्णावती स्कूल के पास श्रीनाथजी पार्क निवासी पुष्पा नांढा (83) अपने पुत्र अरविंद नांढा (63) के साथ स्कूट पर पीछे बैठकर रेलनगर हाइवे पर एक होटल के पीछे रहने वाले अपने छोटे पुत्र संजय के घर खाना खाने जा रही थीं। तभी मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे रेलनगर हाइवे पर होटल के पास कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी।
इस कारण मां-पुत्र सड़क पर गिर गए। दोनों को चोट लगने पर इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां पुत्र के सामने मां को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अरविंद को चोटें आने पर इलाज के लिए भर्ती किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही गांधीग्राम पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, पुष्पा के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके पति अशोक अब जीवित नहीं हैं। घायल अरविंद वर्तमान में सेवानिवृत्त हैं। इस घटना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया।