24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो तालाबों के किनारों से धार्मिक, आवसीय अतिक्रमण हटाए

अहमदाबाद. महानगरपालिका दक्षिण-पश्चिम ज़ोन, एस्टेट और नगर विकास विभाग ने दो तालाबों की पाल पर बने अवैध निर्माणों को मंगलवार को हटाने की कार्रवाई की। मनपा के अनुसार सरखेज क्षेत्र के वेजलपुर स्थित रोपडा तालाब की पाल से 4 धार्मिक और 4 आवासीय प्रकार के निर्माणों को नोटिस देकर हटाया गया। वहीं मकरबा तालाब की […]

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad news

अतिक्रमण हटाते हुए।

अहमदाबाद. महानगरपालिका दक्षिण-पश्चिम ज़ोन, एस्टेट और नगर विकास विभाग ने दो तालाबों की पाल पर बने अवैध निर्माणों को मंगलवार को हटाने की कार्रवाई की। मनपा के अनुसार सरखेज क्षेत्र के वेजलपुर स्थित रोपडा तालाब की पाल से 4 धार्मिक और 4 आवासीय प्रकार के निर्माणों को नोटिस देकर हटाया गया। वहीं मकरबा तालाब की पाल से 7 धार्मिक प्रकार के अतिक्रमणों को भी हटाया गया। यह कार्रवाई तालाबों की पाल पर बढ़ते दबाव और अवैध कब्ज़ों को समाप्त करने के लिए की गई है। इन निर्माणों से न केवल पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होता है, बल्कि जल निकासी और तालाब की संरचना पर भी खतरा उत्पन्न होता है। भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गंदगी फैलाने पर दो इकाइयां सील, 72 को नोटिस

उत्तर-पश्चिम ज़ोन में मंगलवार को सार्वजनिक मार्गों पर गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ कार्रवाई की गई। महानगरपालिका की ज़ोनल टीम ने कुल 90 इकाइयों की जांच की, जिनमें से अनियमितता मिलने पर 72 को नोटिस जारी किए गए। इस दौरान लगभग 6 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक ज़ब्त किया गया और 87 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। नियमों के उल्लंघन पर दो इकाइयों को सील भी किया गया। इनमें एक इकाई घाटलोडिया व दूसरी चांदलोडिया इलाके में हैं।