11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलयात्री का बैग चुराने वाला गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ-यात्री सुरक्षा) टीम
2 min read
Google source verification
RPF

रेलयात्री का बैग चुराने वाला गिरफ्तार

अहमदाबाद. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ-यात्री सुरक्षा) टीम ने शनिवार को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 से बैग पार करने के आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल कंवलसिंह, हीरालाल यादव और कांस्टेबल भरत देसाई अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर गश्त लगा रहे थे तभी साबरमती की ओर से सीढ़ी के निकट लाल बैग लेकर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। आरपीएफ टीम को पूछताछ में युवक ने अपना नाम रईस अहमद कुरैशी बताया (45) बताया, जो रामोल के जनतानगर का रहने वाला है। आरपीएफ हेल्पलाइन 182 से ऐसे ही रंग के बैग के बारे में जानकारी मिली थी, जिसमें रेल यात्री निशा त्रिवेदी ने रिपोर्ट की थी। वे बांद्रा टर्मिनस से भावनगर ट्रेेन में जा रही थी। कार्रवाई के बाद उस व्यक्ति को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया। बैग में मोबाइल फोन समेत माल था।
ट्रेन में छूटी मशीनें यात्री को सौंपी
रेलवे सुरक्षा बल-ओखा ने ट्रेन में रेलयात्री छूटी दस लाख रुपए की मशीनें सौंपी। ओखा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सौराष्ट्र मेल ट्रेन पहुंची थी, जहां आरपीएफ टीम को जांच के दौरान वहां दो बॉक्स मिले। ये बॉक्स इसी ट्रेन के बी-2 कोच में बर्थ नंबर 41 के नीचे रखे थे। बॉक्स की तफ्तीश चल रही थी तभी ओखा स्टेशन पर एक यात्री कार्तिकेयन सेंथिल कुमार (24) पहुंंचा, जो एक निजी कम्पनी में नौकरी करता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रेन संख्या 22945 के बी-2 कोच में अपने सुपरवाइजर के साथ अहमदाबाद से ओखा तक आ रहा था। राजकोट रेलवे स्टेशन पर वह नाश्ता लेने उतरा था तभी ट्रेन छूट गई । बाद में जनरल टिकट लेकर वह एर्नाकुलम ट्रेन से यहां पहुंचा। बाद में वहां आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक भादा भाई ने सम्बंधित पूछताछ की। कागजी कार्रवाई के बाद आरपीएफ ने उस यात्री को दोनों (मल्टी पेरामीटर वॉटर क्वालिटी मशीन) मशीनें सौंप दी। इन मशीनों की कीमत 10 लाख आंकी गई है।