28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरपीओ अहमदाबाद ने 2023 में जारी किए रेकॉर्ड 8.52 लाख पासपोर्ट, मिले थे इतने आवेदन

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय अहमदाबाद को वर्ष 2023 में रेकॉर्ड 8.70 लाख आवेदन मिले। 2023 में कार्यालय की ओर से 8.52 लाख आवेदकों को पासपोर्ट जारी भी किए गए। बीते साल 2022 की तुलना में 36 फीसदी ज्यादा पासपोर्ट हुए जारी किए गए हैं। बीते छह साल में 2023 में सबसे ज्यादा पासपोर्ट के आवेदन मिले। सबसे ज्यादा पासपोर्ट भी जारी किए गए।

2 min read
Google source verification
आरपीओ अहमदाबाद ने 2023 में जारी किए रेकॉर्ड 8.52 लाख पासपोर्ट, मिले थे इतने आवेदन

आरपीओ अहमदाबाद ने 2023 में जारी किए रेकॉर्ड 8.52 लाख पासपोर्ट, मिले थे इतने आवेदन

लोगों की विदेश जाने की चाहत बढ़ रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2023 में बीते छह सालों में सबसे ज्यादा लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) अहमदाबाद ने वर्ष 2023 में रेकॉर्ड 8.52 लाख पासपोर्ट बनाकर जारी भी किए हैं। यह संख्या बीते साल 2022 की तुलना में 36.5 फीसदी अधिक है। कार्यालय को 2023 में रेकॉर्ड 8.70 लाख पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन मिले थे। जो बीते साल 2022 की तुलना में 6.43 लाख की तुलना में 35.28 फीसदी अधिक है।

आरपीओ अहमदाबाद की ओर से सोमवार को यह जानकारी साझा की गई। आवेदकों को जल्द से जल्द उनका पासपोर्ट मिले इसके लिए भी आरपीओ प्रयासरत है। यह इसी का नतीजा है कि बीते साल जहां 6 लाख 24 हजार 384 पासपोर्ट जारी किए गए थे। उसकी तुलना में 2023 में 2 लाख 27 हजार 910 ज्यादा पासपोर्ट जारी किए गए हैं। जो प्रतिशत के लिहाज से 36.5 फीसदी अधिक है।

38 शनिवार, सार्वजनिक छुट्टियों में किया काम

आरपीओ अहमदाबाद के कर्मचारियों ने लोगों को जल्द पासपोर्ट मिले उसके लिए काफी प्रयास भी किए हैं। उन्होंने 38 शनिवार और सार्वजनिक छुट्टियों में भी कार्य किया है। जिसके चलते इस साल रेकॉर्ड पासपोर्ट लोगों को जारी हो सके।

अब बिना अपॉइंटमेंट पूछताछ को जा सकेंगे आरपीओ

पासपोर्ट का आवेदन करने के बाद उसके जारी होने में कई प्रक्रियाएं करनी होती हैं। ऐसे में कई लोगों का आवेदन किसी न किसी कारण जारी नहीं हो पाता है। इसकी जानकारी पाने के लिए अभी तक लोगों को अपॉइंटमेंट लेकर आरपीओ अहमदाबाद कार्यालय में जाना होता था। हर दिन 100 लोगों को ही अपॉइंटमेंट मिलती है। लेकिन अब पासपोर्ट आवेदक बिना किसी अपॉइंटमेंट के भी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक सीधे आरपीओ अहमदाबाद के गुलबाई टेकरा स्थित कार्यालय जा सकते हैं। उन्हें उनके पासपोर्ट के आवेदन की प्रगति व हो रही देरी के कारणों की जानकारी मिल सकेगी। वे जरूरी दस्तावेज भी जमा करा सकेंगे। इसके अलावा कार्यालय के फोन नंबर, ई-मेल और सोशल मीडिया (एक्स) के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पीसीसी में 55.8 फीसदी की वृद्धि

आरपीओ अहमदाबाद की ओर से साझा की जानकारी के तहत आरपीओ अहमदाबाद से जारी पीसीसी में भी बीते साल की तुलना में 55.8 फीसदी की वृद्धि हुई है। 2023 में 76700 पीसीसी जारी किए गए हैं। भारतीय पासपोर्ट धारकों को रेसिडेंशियल स्टेटस, रोजगार व लोंग टर्म वीजा के लिए पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) प्राप्त करना होता है।

बीते छह सालों में आवेदन व जारी पासपोर्ट की संख्या

साल-पासपोर्ट आवेदन-जारी हुए पासपोर्ट

2023-870273-852294

2022-643308-624384

2021-432957-426561

2020-313432-313461

2019-691794-693765

2018-727652-718031

(स्त्रोत: आरपीओ अहमदाबाद)