27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साबरमती-ओखा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब शाम की जगह सुबह जेल साइड से चलेगी

अहमदाबाद. यात्रियों की सुविधा को लेकर रेल मंत्रालय ने एक अहम निर्णय लिया है। साबरमती-ओखा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव किया गया है। इसका आवागमन अब साबरमती रामनगर (एसबीआइबी) साइड की बजाय साबरमती जेल साइड (एसबीटी) से किया जाएगा। संशोधित समय-सारणी भी 17 अगस्त से लागू होगी।
less than 1 minute read
Google source verification
Sabarmati-Okha Vande Bharat Express to Depart from 'Jail Side' in the Morning Instead of Evening

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (फाइल फोटो)

निर्णय: संशोधित समय-सारणी 17 अगस्त से होगी लागू, टर्मिनल स्टेशन में बदलाव

अहमदाबाद. यात्रियों की सुविधा को लेकर रेल मंत्रालय ने एक अहम निर्णय लिया है। साबरमती-ओखा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव किया गया है। इसका आवागमन अब साबरमती रामनगर (एसबीआइबी) साइड की बजाय साबरमती जेल साइड (एसबीटी) से किया जाएगा। संशोधित समय-सारणी भी 17 अगस्त से लागू होगी।
साबरमती-ओखा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22925) आगामी 17 अगस्त से सप्ताह में 6 दिन साबरमती जेल साइड से सुबह 6.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन आम्बली रोड स्टेशन पर सुबह 6.23 बजे पहुंचेगी और सुबह 6.25 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.20 बजे ओखा पहुंचेगी। इसी प्रकार, ओखा-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 22926) ओखा से शाम 4:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह आंबली रोड स्टेशन पर रात 10:40 बजे पहुंचेगी तथा रात 10.42 बजे प्रस्थान कर रात 11.10 बजे साबरमती जेल साइड (एसबीटी) पहुंचेगी।

आंबली रोड स्टेशन को पहली बार मिलेगा ट्रेन का ठहराव

साथ ही, अहमदाबाद के तेजी से विकसित हो रहे पश्चिमी क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आम्बली रोड स्टेशन को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मिलेगा। इससे शहर के पश्चिमी क्षेत्र, एस.जी. हाईवे, बोडकदेव, प्रहलाद नगर, साउथ बोपल, शेला तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अधिक सुविधाजनक होगी। साथ ही समय में बचत हो सकेगी।
वर्तमान समय-सारणी के अनुसार ट्रेन (नं. 22925) अहमदाबाद-ओखा वंदे भारत एक्सप्रेस की वर्तमान व्यवस्था 15 अगस्त तक तथा ट्रेन (नं. 22926) ओखा-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस की वर्तमान व्यवस्था 16 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।