
murder in nagaur
अहमदाबाद. टोरेंट पावर के निदेशक एवं प्रेसिडेंट नारणपुरा के विरुद्ध लापरवाही का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि इन लोगों की लापरवाही के चलते एक महीने पहले एक युवक की टोरेंट पावर गार्डन गेट के पास करंट लगने के चलते मौत हो गई। साबरमती थाने में बुधवार को यह प्राथमिकी दर्ज हुई।
जूना अचेर पानाचंद अचेर की चाली निवासी जवानजी सोलंकी (५८) ने बुधवार को नारणपुरा टोरेंट पावर निदेशक एवं प्रेसिडेंट के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
उसमें बताया है कि 12 नवंबर की रात को वे घर पर थे उस दौरान पुलिस ने आकर सूचना दी कि साबरमती टोरेंट पावर गार्डन गेट की दीवार के पास एक युवक का शव पड़ा है। उन्होने जाकर देखा तो मृतक युवक उनके जवंाई विजयजी सोलंकी का था। विजयजी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि विजय की मौत करंट लगने के चलते हुई है। जवानजी का आरोप है कि उन्होंने खुद भी पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से पूछा था तो उन्होंने मौत का कारण करंट लगना बताया था।
साबरमती टोरेंट पावर में ही टेक्नीशियन विभाग से सेवानिवृत्त हुए जवानजी का आरोप है कि उन्होंने अपने मित्रों से पता किया और घटनास्थल पर खुद भी जाकर देखा तो पाया कि जिस जगह से विजयजी का शव मिला था। उसमें पैर के पास टोरेंट पावर की इलैक्ट्रिक सप्लाई के मैन सेक्शन का पिलर था। जिसमें नीचे के हिस्से के केबल भी दिखाई दे रहे थे। मैन सेक्शन पिलर के आगे और पीछे के दोनों ही गेट खुले हुए थे। केबल पर पानी और कचरा दिखाई दे रहा था।
घटना के दो दिन बाद 14 नवंबर २०१८ को इलैक्ट्रिक इंस्पेक्टर के साथ फिर मौके पर पहुंचे तो पाया कि उस सेक्शन पर पांच से छह कर्मचारी मरम्मत का काम कर रहे थे। पीएम रिपोर्ट में भी करंट लगने से मौत की बात सामने आई है।
इसके चलते जवानजी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया कि टोरेंट पावर नारणपुरा के निदेशक और प्रेसिडेंट की लापरवाही के चलते उनके जंवाई की टोरेंट गार्डन गेट के पास करंट लगने से मौत हो गई।
Published on:
13 Dec 2018 10:12 pm
