4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामाख्याली-भचाऊ के बीच बने चार रेलवे ट्रैक, आज से संरक्षा निरीक्षण

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के तहत सामाख्याली-भचाऊ चौहरीकरण सेक्शन का पश्चिम सर्कल के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ई. श्रीनिवास द्वारा 5 एवं 6 अगस्त को संरक्षा निरीक्षण किया जाएगा। सामाख्याली-गांधीधाम चौहरीकरण (क्वाड्रपलिंग) प्रोजेक्ट के अंतर्गत नव-निर्मित 32.90 ट्रैक किलोमीटर लंबी तीसरी एवं चौथी रेल लाइन पर यात्री रेल सेवाएं प्रारंभ किए जाने से पूर्व यह निरीक्षण किया जाएगा।
2 min read
Google source verification
Safety Inspection Begins Today for the New Four-Track Section Between Samakhiali and Bhachau

सामाख्याली-गांधीधाम चौहरीकरण प्रोजेक्ट के अंतर्गत नव-निर्मित तीसरी एवं चौथी रेल लाइन।

व्यापार, पर्यटन, रोजगार तथा निवेश को भी प्रोत्साहित करेगा प्रोजेक्ट

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के तहत सामाख्याली-भचाऊ चौहरीकरण सेक्शन का पश्चिम सर्कल के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ई. श्रीनिवास द्वारा 5 एवं 6 अगस्त को संरक्षा निरीक्षण किया जाएगा।
सामाख्याली-गांधीधाम चौहरीकरण (क्वाड्रपलिंग) प्रोजेक्ट के अंतर्गत नव-निर्मित 32.90 ट्रैक किलोमीटर लंबी तीसरी एवं चौथी रेल लाइन पर यात्री रेल सेवाएं प्रारंभ किए जाने से पूर्व यह निरीक्षण किया जाएगा।
निरीक्षण दल में अहमदाबाद के मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) प्रदीप गुप्ता सहित निर्माण एवं ओपन लाइन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे।
बुधवार को सामाख्याली से भचाऊ के बीच डाउन लाइन पर मोटर ट्रॉली द्वारा विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया जाएगा। 6 अगस्त को भचाऊ से सामाख्याली के बीच अप लाइन पर मोटर ट्रॉली द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद दोनों नई रेल लाइनों पर इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव एवं ऑब्जर्वेशन कार के साथ 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से इंजन का स्पीड ट्रायल किया जाएगा।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं

कुल 32.90 ट्रैक किलोमीटर लंबी नई तीसरी एवं चौथी रेल लाइन का निर्माण किया गया है, इसमें डाउन लाइन 16.398 किलोमीटर तथा अप लाइन 16.502 किलोमीटर लंबी है।
चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में लगभग 6.25 लाख घन मीटर अर्थवर्क, 1.27 लाख घन मीटर ब्लैंकेटिंग तथा 0.96 लाख घन मीटर बैलास्ट बिछाने का कार्य किया गया।
4 मेजर पुल एवं 25 माइनर पुलों का निर्माण किया गया।
सामाख्याली, वोंध एवं भचाऊ स्टेशनों पर आवश्यक रेल ढांचागत कार्य का विस्तार किया गया तथा चौहरीकरण के अनुरूप 9 समपार फाटकों (लेवल क्रॉसिंग) का भी विस्तार किया गया।

क्षेत्रीय विकास एवं कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती

सामाख्याली-भचाऊ रेलखंड कच्छ के औद्योगिक क्षेत्रों तथा कंडला एवं मुंद्रा बंदरगाहों को देश के प्रमुख रेल नेटवर्क से जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण रेल मार्ग है। इससे कंडला एवं मुंद्रा बंदरगाहों से कंटेनर, पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक, खाद्यान्न, नमक तथा अन्य वस्तुओं के परिवहन को नई गति मिलेगी। यह प्रोजेक्ट कच्छ क्षेत्र के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन, रोजगार तथा निवेश को भी प्रोत्साहित करेगा।