
Sardar Sarovar dam: इस महोत्सव के कारण तिरंगे की रोशनी से नहाया यह बांध
अहमदाबाद. सरदार सरोवर नर्मदा बांध के 138.68 मीटर की अपनी पूर्ण क्षमता तक भरने को लेकर राज्य भर में नमामि देवी नर्मदे महोत्सव मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर सोमवार को बांध को रोशनी से सजा दिया गया। बांध को भारतीय तिरंगे के रंग से भी सराबोर किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अपने जन्मदिन पर नर्मदा के जल का स्वागत करेंगे। नर्मदा जिले के केवडिया में होने वाले राज्य स्तरीय महोत्सव में प्रधानमंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री विजय रूपाणी व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी उपस्थित रहेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यभर में एक हजार स्थलों पर महोत्सव मनाया जाएगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्रीगण, राज्य मंत्रीगण, विधायक व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। मोदी ने दो वर्ष पहले इसी दिन सरदार सरोवर बांध को राष्ट्र को समर्पित किया था।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने वर्ष 2014 में सत्ता संभालने के 17 दिन में ही नर्मदा बांध की उंचाई बढ़ाने की मंजूरी प्रदान कर दी गई। इसके बाद बांध पर गेट लगाने की भी अनुमति दी गई।
राज्य के जलसंपत्ति विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरदार सरोवर बांध में 5 लाख 79 हजार 847 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है वहीं 4 लाख 68 हजार 972 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
Published on:
17 Sept 2019 12:40 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
