अहमदाबाद. पार्श्वनाथ मित्रमंडल की ओर से नवा नरोडा स्थित श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिव महापुराण कथा का प्रारंभ हुआ। कथाकार पंडित अमरचन्द्र शास्त्री कथा का रसपान करा रहे हैं। पहले दिन कथाकार ने शिव महापुराण का महत्व समझाया। शनिवार को शिव के निराकार और साकार रूप का वर्णन किया जाएगा। इससे पूर्व शुक्रवार को नवा नरोडा स्थित सुयोग बंगलोज से कलश यात्रा निकाली गई, जो पंचेश्वर महादेव स्थित कथास्थल पहुंची। कथा के परिक्षित सतीष सिंह भदौरिया हैं। कथा के संयोजक उदयवीरसिंह भदौरिया के अनुसार यह कथा 24 अगस्त तक चलेगी।