29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Somnath Mahadev Temple शिखर से भूतल तक एंटी फंगल पिस्ता रंग से जगमग होगा सोमनाथ महादेव मंदिर

Somnath Mahadev Temple शिखर से भूतल तक दो महीने में पूरा होगा रंगरोगन का काम

less than 1 minute read
Google source verification
Somnath Mahadev Temple शिखर से भूतल तक एंटी फंगल पिस्ता रंग से जगमग होगा सोमनाथ महादेव मंदिर

सोमनाथ मंदिर का रंगरोगन।

Somnath Mahadev Temple प्रभास पाटण. देश का प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर एंटी फंगल पिस्ता रंग से जगमगाएगा। सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से दो महीने में मंदिर के शिखर से भूतल तक रंगरोगन का काम पूरा करवाया जाएगा।
गिर सोमनाथ जिले में प्रभास पाटण-सोमनाथ स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर की ऊंचाई भूतल से शिखर तक 155 फीट है। अरब सागर के किनारे स्थित होने के कारण खारास, आबो-हवा से क्षरण को रोकने व समयांतर पर स्थापत्य की आस्था व आकर्षण का मूल स्वरूप बनाए रखने के लिए रंगरोगन शुरू किया गया है।
1 करोड़ से अधिक होंगे खर्च: सोमनाथ ट्रस्ट के महा प्रबंधक विजयसिंह चावड़ा के अनुसार एक करोड़ रुपए से अधिक के खर्च से रंगरोगन किया जा रहा है। केमिकल से समग्र मंदिर की सफाई, सफेद प्राइमर लगाकर मौजूदा रंग के अनुरूप एंटी फंंगल पिस्ता रंग से जगमग करने का कार्य शुरू किया गया है, यह कार्य करीब 2 महीने में
पूरा होगा।

Somnath Mahadev Temple 5-7 वर्ष में होता है मंदिर का रंगरोगन

अरब सागर के किनारे स्थित होने के कारण 5-7 वर्ष में सोमनाथ मंदिर का रंगरोगन किया जाता है। वर्ष 2012 व 2017 में इसी प्रकार रंगरोगन किया गया था।

Somnath Mahadev Temple दो वर्ष बाद मई महीने में 8 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

सोमनाथ महादेव मंदिर में मई महीने में 8 लाख 38 हजार भक्तों ने दर्शन किए। कोरोना महामारी के कारण 2020 व 2021 में मंदिर में भक्तों का प्रवेश बंद था। दो वर्ष बाद इस वर्ष ग्रीष्मावकाश के कारण सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।

Somnath Mahadev Temple 153 से अधिक ध्वजा चढ़ाई

सोमनाथ महादेव मंदिर के शिखर पर मई महीने में 153 ध्वजा चढ़ाई गई। गुजरात सहित देशभर के यात्री संघों में शामिल भक्तों ने यह ध्वजाएं चढ़ाई।