31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसटी खरीदेगा 1000 नई बसें

ST bus, new buses, Gujarat state transport, CM rupani, passengers, : मुख्यमंत्री ने की घोषणा

less than 1 minute read
Google source verification
एसटी खरीदेगा 1000 नई बसें

एसटी खरीदेगा 1000 नई बसें

गांधीनगर. गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) एक हजार नई बसें खरीदेगा। आगामी जून माह से इन बसों को यात्रियों की सेवा में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने नूतन वर्ष 2021 के पहले दिन राज्य की जनता को यह सौगात दी है। मुख्यमंत्री रुपाणी ने विडियो कांफ्रेंस के जरिए यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राज्य में स्वच्छ और पर्यावरणोन्मुखी सार्वजनिक परिवहन सेवा के लिए नई 50 ई-बसें भी दौड़ाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने विडियो कांफ्रेंस के जरिए राज्य में 33.66 करोड़ रुपए की लागत से बने पांच नए बस अड्डों का लोकार्पण भी किया। वहीं दस नए बस अड्डों के लिए शिलान्यास भी किया।
वहीं 15.25 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित चूड़ा, अंकलेश्वर (जीआईडीसी), सिद्धपुर, दियोदर, तलोद बस अड्डों और ऊना स्थित डिपो-वर्कशॉप का ई-लोकार्पण किया गया। वहीं महुवा, कल्याणपुर, भाणवड, वसई, सरा, टंकारा, कोटडा सांगणी, तुलसीश्याम, धानपुर, केवडिया कॉलोनी में 18.41 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित बस स्टेशन का भी लोकार्पण किया गया।

एसटी बसों में 25 लाख यात्री करते हैं सफर

उधर, मेहसाणा के वसई गांव में 94.71 लाख रुपए की लागत से निर्मित बसअड्डे का उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि एसटी निगम की बसों में हररोज करीब 25 लाख यात्री सफर करते हैं। इन बसों में दिव्यांग, कैंसर पीडि़त और विद्यार्थियों को नि:शुल्क और राहत दर से सुविधा मुहैया कराई जाती है।