
Swine flu outbreak in Kutch now, one killed
अहमदाबाद/भुज।कच्छ जिले में दूसरे दिन शुक्रवार को भी स्वाइन फ्लू का अधिक प्रकोप रहा। राज्य में एक ही दिन में सामने आए १७ मरीजों में से १२ कच्छ जिले के हैं। गत बुधवार रात को जिले में एक मरीज की मौत की भी खबर है।
राज्य में शुक्रवार को नए दर्ज हुए सत्रह मरीजों में से बारह कच्छ जिले के हैं। इसके अलावा राजकोट मनपा में दो, अहमदाबाद मनपा, वडोदरा मनपा और सूरत मनपा में एक एक मरीज की पुष्टि हुई है। इस वर्ष राज्य में अब तक स्वाइन प्लू पॉजिटिव मरीजों की संख्या १८४६ हो गई। इनमें से ५६ की मौत हो गई जबकि १५७ विविध अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। जबकि १६३३ ठीक हो गए उन्हें छुट्टी भी दे दी गई। कच्छ जिले में गुरुवार को भी राज्य में सबसे अधिक ११ मरीज थे। दूसरे दिन १२ मरीज हैं।
इसके साथ ही राज्य में इस वर्ष मरीजों की संख्या ६७ हो गई है इनमें से छह की मौत भी हो गई। दूसरी ओर अब तक राज्य में सबसे अधिक मरीज अहमदाबाद मनपा क्षेत्र में सामने आए हैं। एक सितम्बर से शुक्रवार तक अहमदाबाद में मरीजों की संख्या ६९१ पर पहुंच गई है। इनमें से बीस से अधिक लोगों की मौत भी हो गई। राज्य में एक सितम्बर से अब तक मरीजों की संख्या १७७६ पर पहुंच गई।
पटवारियों की वेतन विसंगति को दूर करने का किया फैसला
उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के प्रश्न में हमेशा उदार रवैया अपनाया है। इसी हिसाब से 12 हजार से ज्यादा पंचायत पटवारियों के हित में राज्य सरकार ने निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि पंचायत व राजस्व विभाग के पटवारियों के प्रति प्रामाणिक न्याय का रवैया अपनाकर पंचायत पटवारी महामंडल की गुहार को ध्यान में रखते हुए पहले के परिपत्र को रद्द करने का निर्णय लिया है। इससे वर्षों से कार्यरत पटवारियों को लेकर जारी वेतन विसंगतता दूर होगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पटवारी महामंडल की हड़ताल के दौरान राजस्व मंत्री कौशिक पटेल, आदिवासी विकास मंत्री गणपतसिंह वसावा, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री ईश्वर परमार, पंचायत राज्य मंत्री जयद्रथ सिंह परमार सहित मंत्रियों ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ विचार-विमर्श कर पटवारियों के प्रश्नों का निराकरण का प्रयास किया था।
शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री की अध्यक्षता में राजस्व मंत्री कौशिक पटेल, सामाजिक अधिकारिता मंत्री ईश्वर परमार व पंचायत राज्य मंत्री जयद्रथसिंह परमार के अलावा वित्त, राजस्व, पंचायत व सामान्य प्रशासनिक विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
राज्य सरकार के इस निर्णय से पंचायत विभाग के पटवारियों को अब राजस्व पटवारियों की तरह ही पदोन्नति मिलेगी और वे अब उच्चतर वेतनमान का लाभ ले सकेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक इलाके में पटवारी की सेवा मिलने रहने के उद्देश्य से प्रत्येक इलाके में पटवारी की नियुक्ति की जाएगी।
Published on:
03 Nov 2018 02:02 am
