अहमदाबाद महानगरपालिका संचालित कांकरिया लेकफ्रंट परिसर में शनिवार रात को जया पार्वती व्रत जागरण के चलते संख्या में महिलाएं, बालिकाएं उमड़ पड़ीं। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मनपा की ओर से रात तीन बजे तक कांकरिया लेकफ्रंट परिसर खुला रखा गया। इस दौरान लगभग 20 हजार से अधिक महिलाएं और बालिकाएं पहुंचीं।व्रत करने वाली महिलाओं ने गरबा किया, इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कांकरिया के अन्य आकर्षणों का आनंद लिया। इस अवसर पर महापौर प्रतिभा जैन व अन्य पदाधिकारी तथा अधिकारी भी कांकरिया लेकफ्रंट पर पहुंचे थे।