31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला-बच्चों, साइबर से जुड़े अपराध में ‘जीरो टोलरेंस’ : सीएम

सभी पुलिस वाहनों में लगेगा जीपीएस सिस्टम, ३३ जिलो के थानों में ३०० करोड़ के खर्च से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों-रेंज आईजी-एसपी की संयुक्त कॉन्फ्रेंस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

nagendra singh rathore

•

Updated: 2 Aug 2018, 11:00 PM IST

CM

महिला-बच्चों, साइबर से जुड़े अपराध में 'जीरो टोलरेंस' : सीएम

गांधीनगर.मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध और बढ़ते साइबर अपराध के मामले में गुजरात पुलिस जीरो टोलरेंस रखते हुए कड़ी और प्रभावी कार्रवाई करे।

मुख्यमंत्री गुरुवार को गांधीनगर में आयोजित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों-रेंज आईजी-जिलों के पुलिस अधीक्षकों की संयुक्त कॉन्फ्रेंस के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों व अन्य वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा, ताकि उनकी निरंतर कंट्रोलरूम के जरिए निगरानी रखी जा सके। मुख्यमंत्री ने फील्ड में कार्यरत पुलिसकर्मियों को अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आने का निर्देश देते कहा कि अपराधियों की हिम्मत को कड़ाई से दबा दें, ताकि वह अपराध करने से डरें। पुलिस जनता की मित्र बने। उनकी शिकायत को अवश्य ध्यान में ले। उप मुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल ने कहा कि पुलिस बल की छवि पर ही राज्य की विकास यात्रा निर्भर है, जिसका खयाल रखकर कर्तव्य निभाएं।


मॉबलिंचिंग पर कड़ी कार्रवाई :
गृह राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जाड़ेजा ने कहा कि ३३ जिलो के सभी जिला व गांव के थानों में ३०० करोड़ के खर्च से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
उन्होंने मॉबलिचिंग की बढ़ती घटनाओं के मामले में कहा कि इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है। इस प्रकार की अफवाएं ना फैलें इसलिए साइबर सेल को सक्रिय रहकर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है। आईपीसी की धारा में मामला दर्ज करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


कोटडिया, भानुशाली को नहीं बचा रही सरकार :
बिटकॉइन मामले में वांछित पूर्व भाजपा विधायक नलिन कोटडिया, बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे वांछित भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक जयंती भानुशाली को बचाए जाने के सरकार पर लगे आरोपों पर गृह राज्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को कानून के तहत सभी प्रकार की कार्रवाई करने की छूट है। जो अपराध में लिप्त है उस चाहे किसी भी दल का है या कोई भी है उस पर कार्रवाई की जाएगी।


मुख्य सचिव डॉ. जे.एन.सिंह, पुलिस महानिदेशक शिवानन्द झा, गृह के अतिरिक्त मुख्य सचिव एमएम. तिवारी ने भी विचार रखे। मुख्यमंत्री के ओएसडी डीएच.शाह ने सीएम डेशबोर्ड तथा पुलिस आधुनिकीकरण, कानून-व्यवस्था, स्टेट विजिलेंस और स्टेट ट्राफिक आदि का प्रेजेंटेशन किया।