
ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom
अजमेर. बिजली की दरों में हुई बढ़ोतरी से अब आम उपभोक्ता का बिल bill अब और करंट मारेगा। घरेलू उपभोता के बिल में 12.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। जबकि वाणिज्यिक उपभोक्ता का बिल 9.30 प्रतिशत बढ़कर आएगा। बिजली की दरों में सर्वाधिक बढ़ोतरी का असर मिश्रित भार वाले उपभोक्ताओं पर पड़ा है। इस श्रेणी के उपभोक्ताओं का बिल अब 17.70 प्रतिशत बढ़ेगा। जबकि स्ट्रीट लाइट street ligh के लिए बिजली की दरें 18.05 प्रतिशत percent बढ़ाई गई हैं। लघु उद्योग के लिए 4 प्रतिशत तथा मध्यम श्रेणी उद्योग के 6.06 प्रतिशत तथा वृहद श्रेणी उद्योग के लिए उपभोग मे ली जाने वाली बिजली की दरें 3.86 प्रतिशत बढ़ाई गई हैं। बिजली की दरों में हुई बढ़ोतरी से अजमेर डिस्कॉम को सालाना 1 हजार 266 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।
अरबन सेस से भुगतान होता है स्ट्रीट लाइट का बिल
शहर में जलने वाली स्ट्रीट लाइटों के बिलों का भुगतान आम उपभोक्ता को ही करना पड़ता है। उपभोक्ता द्वारा उपभोगा की बिजली की प्रति यूनिट पर 15 पैसे अरबन सेस के रूप में बिजली कम्पनी वसूलती है। यह राशि सरकार को भेजी जाती है। इसके बाद राज्य स्तर पर इसका समायोजना होता है। शहर में अजमेर विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम की करीब 55 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं।
यह है उपभोक्ताओं की संख्या
अजमेर डिस्कॉम ajmer discom के पास 49 लाख 41 हजार 292 उपभोक्ता हैं। इनमें बीपीएल/आस्था/ लघु घरेलू उपभोक्ता 22 लाख 63 हजार 289,सामान्य घरेलू उपभोक्ता 17 लाख 7 हजार 394,वाणिज्यिक 3 लाख 50 हजार 28,मीटर वाले कृषि उपभोक्ता 4 लाख 85 हाजर 912, फ्लैट रेट के कृषि उपभोक्ता 25 हजार 501, लघु श्रेणी उद्योग श्रेणी के 68 हजार 747,मध्यम श्रेणी उद्योग के 10 हजार 123,वृहद श्रेणी उद्योग के 4 हजार 532 उपभोक्ता हैं। जबकि मिश्रित भार वाले उपभोक्ताओं की संख्या 19 हजार 741 है।
Published on:
07 Feb 2020 08:37 pm
