डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि 3 रुपये प्रति लीटर अथवा 50 पैसे प्रति फैट की दर से दूध खरीद में इजाफा किया जाएगा। मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना में किसानों व पशुपालकों को 5 रुपये प्रति लीटर संबल राशि पूर्व से ही दी जा रही है। 1 अप्रेल से नई दर लागू होने के पश्चात किसानों को 56 रुपए प्रति लीटर का खरीद भाव दिया जाएगा। पशुपालकों को 9 रुपए प्रति फैट की दर से भुगतान किया जाएगा। इसमें से 25 पैसे प्रति फैट हिस्सा राशि के रूप में संघ में जमा की जाएगी। पशुपालकों को 8.75 रुपए प्रति फैट का भुगतान किया जाएगा।