5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

45 लाख का काम अब होगा 8 लाख में

एडीए ने नई कम्पनी को दिया सॉफ्टवेयर का काम

2 min read
Google source verification
globaloria_student_at_computer_571_855.jpg

ada

भूपेन्द्र सिंह

अजमेर. अजमेर विकास प्राधिकरण ada अब तक अपने ऑनलाइन कार्य से सम्बन्धित सॉफ्टवेयर के मेंटीनेंस अपग्रेडेशन व नेटवर्किंग पर पर प्रति दो वर्ष में 45 लाख lakhs रूपए खर्च कर रहा था लेकिन वही कार्य केवल अब 8 लाख 70 हजार रुपए में ही होगा। प्राधिकरण आयुक्त रेणु जयपाल के निर्देश के बाद प्रक्रिया में सुधार के लिए की गई कार्रवाई के बाद अब यह कार्य केवल चंद लाख रूपए में करवाना संभव हो सका है। निविदा प्रक्रिया में सफल पाई गई जयपुर की एक कम्पनी को इसके लिए शुक्रवार को वर्कऑर्डर भी जारी कर दिया गया। नई कम्पनी एक मई से काम शुरु कर देगी। अब तक इसी काम के लिए प्राधिकरण को उदयपुर की एक निजी कम्पनी पिछले 10 साल से प्राधिकरण को सेवा दे रही थी। इसके लिए प्राधिकरण प्रतिवर्ष इसे 45 लाख रुपए भुगतान कर रहा था।

डाटा सुरक्षित रखने के निर्देश

प्राधिकरण आयुक्त जयपाल ने प्राधिकरण सचिव किशोर कुमार को निर्देश दिए है कि जब तक नई कम्पनी काम नहीं संभाल लेती तब तक प्राधिकरण का सॉफ्टवेयर व कम्प्यूटर डाटा सुरक्षित रखा जाए। कम्प्यूटर कार्य की ऑडिट भी करवाई जाए। नीलामी प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतो को लेकर प्राधिकरण ने उदयपुर की इस इसके खिलाफ जांच भी शुरु की थी। कम्पनी द्वारा काम की जानकारी नहीं देने पर उसे नोटिस जारी कर लाखों रुपए का भुगतान भी रोका गया था। प्राधिकरण की वर्तमान निविदा प्रक्रिया में इस कम्पनी ने भी भाग लिया था लेकिन दस्तावेजों में कमी के कारण यह कम्पनी दौड़ से बाहर हो गई।

यह करना होगा काम

महज 8.70 लाख में काम संभालने वाली नई कम्पनी के प्राधिकरण के सॉफ्टवेयर मॉड्यूल व नेटवर्किग का मेंटीनेंस व अपग्रेडेशन करना होगा। नेटवर्किंग ऑपरेशनल कंट्रोल, सरर्वर मैनेजमेंट आदि करना होगा। इसके लिए सर्वर मैनेजर, डाटा मैनेजर, नेटवर्क एडमिनिस्टे्रटर आदि की नियुक्ति भी करनी होगी।

इनका कहना है

नई कम्पनी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया अपनाई गई थी। डाटा सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

किशोर कुमार, सचिव अजमेर विकास प्राधिकरण

read more: मदार के महिला सब डिवीजन में पहले ही दिन नारी शक्ति का तिरस्कार!