5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आशियाना टूटने पर यूं फूटी बालिका की रुलाई।

अजमेर विकास प्राधिकरण ने सोमवार को कोटड़ा आवासीय योजना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की बेशकीमती भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवाई।
2 min read
Google source verification
ADA encroachment removed from Kotda

अजमेर.अजमेर विकास प्राधिकरण ने सोमवार को कोटड़ा आवासीय योजना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की बेशकीमती भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवाई। अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई लम्बे समय से लम्बित चल रही थी। योजना में क्षेत्र में चार-पांच मकान योजना में भूमि अवाप्त होने से पहले ही बने हुए थे। बाद में यह भूमि आवाप्त कर ली गई लेकिन अतिक्रमी भूमि पर काबिज रहे। उन्होनें आसपास की भूमि पर भी बाड़ लगा कर तथा पुराने वाहन रख कर कब्जा कर लिया। प्राधिकरण के एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार जैन के नेतृत्व में अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने पहले खाली भूखंडों से बाड़ व पुराने वाहनो का अतिक्रमण हटाया। इस दौरान आसपास के लोग एकत्रित हो गए। एडिशनल एसपी ने उन्हें समझाइश कर मौके से हटाया। इसके बाद मकान तोडऩे कार्रवाई शुरू हुई। कार्रवाई में प्राधिकरण के अभियंता, गिरदावर,पटवारी तथा पुलिस बल शामिल हुआ।

ADA encroachment removed from Kotda

ADA encroachment removed from Kotda

ADA encroachment removed from Kotda

ADA encroachment removed from Kotda

ADA encroachment removed from Kotda

ADA encroachment removed from Kotda