
अजमेर/ पुष्कर .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 6 अक्टूबर को प्रस्तावित पुष्कर यात्रा को लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद होनी शुरू हो गई है मेला मैदान पर बन रहे हेलीपैड एरिया पर चौबीसों घंटे पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है । वहीं जगत् पिता ब्रह्मा मंदिर में भी जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं प्रत्येक आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है ।यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अक्टूबर को पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में दर्शन पूजा करने के बाद यहां पर 24 करोड़ की लागत से बन रहे एंट्री प्लाजा का अवलोकन और लोकार्पण करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ब्रह्मा मंदिर की कायापलट होने लगी है ब्रह्मा मंदिर के गर्भ ग्रह के दालान की छत ओर मुख्य शिखर पर रँगरोशन का काम शुरू कर दिया गया है वह मंदिर परिसर के चारों दीवारों ओर लगी गंदगी हटाकर रंग रोगन का काम शुरू कर दिया गया है।