5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

College Admission: लौटी कॉलेज में चहल-पहल, प्रथम वर्ष में शुरू हुए दाखिले

प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने ई-मित्र, लेपटॉप और अन्य माध्मय से ऑनलाइन फार्म डाउनलोड किया।
2 min read
Google source verification
college admission

college admission

अजमेर

सरकारी और निजी कॉलेज बुधवार को फिर से आबाद हो गए। बारहवीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए फार्म भरने शुरू कर दिए। इसके साथ सत्र 2018-19 के दाखिलों की दौड़ शुरू हो गई। पहले दिनविद्यार्थियों ने कॉलेज में विषय और अन्य जानकारी भी ली।

प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने ई-मित्र, लेपटॉप और अन्य माध्मय से ऑनलाइन फार्म डाउनलोड किया। कई विद्यार्थी सोफिया, राजकीय कन्या महाविद्यालय, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रवेश समितियों से विषयों के विकल्प, प्रवेश प्रक्रिया, सह शैक्षिक गतिविधियों के बारे में पूछा।

यूं कर सकेंगे आवेदन

विद्र्यािथयों को ऑनलाइन आवेदन के लिए एसएसओ आईडी बननी होगी। इसके लिए भामाशाह/आधार कार्ड जरूरी होगा। आआईडी बनने के बाद वे प्रवेश फार्म भर सकेंगे। उन्होंने आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज (एनसीसी, खेलकूद, ब्लड डोनेशन और अन्य) ले जाने होंगे। विद्यार्थियों को फार्म और दस्तावेजों की हार्डकॉपी संभालकर रखनी होगी। अंतरिम प्रवेश सूची में नाम आने पर उन्हें फार्म और प्रमाण पत्रों की जांच करानी होगी।

एसपीसीजीसीए में सीट
बीए पार्ट प्रथम-960, बी.कॉम पार्ट प्रथम-720, बीएसी पार्ट-1 बायलॉजी और मैथ्स -350: 350, बी.कॉम ऑनर्स एबीएसटी-120, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान (प्रत्येक में 40 सीट), बीबीए पार्ट प्रथम-60, बीएससी पार्ट प्रथम ऑनर्स केमिस्ट्री और गणित (20-20)

यह होगा कार्यक्रम (निदेशालय के अनुसार)

फार्म भरने की अंतिम तिथि-20 जून
कॉलेज में ऑनलाइन फार्म का सत्यापन-23 जून

अंतरिम वरीयता और प्रतीक्षा सूची-25 जून
मूल प्रमाण पत्रों की जांच-2 जुलाई

ई-मित्र पर फीस जमा कराने की तिथि-3 जुलाई
प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची-4 जुलाई

कॉलेज में शिक्षण कार्य-5 जुलाई

पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रवेश कार्यक्रम का इंतजार

सरकारी और निजी कॉलेज में होंगे दाखिलेअजमेर. प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलीटेक्निक कॉलेज को प्रवेश कार्यक्रम का इंतजार है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने सत्र 2018-19 की प्रवेश प्रक्रिया और तिथियां अब तक जारी नहीं की हैं। जबकि कई प्रदेशों में दाखिलों का दौर अंतिम चरण में है।

राज्य में सरकारी और निजी पॉलेटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम की करीब 50 हजार इनमें सरकारी कॉलेज में 4 हजार 566 और निजी कॉलेज में 46 हजार से ज्यादा सीट हैं। विभिन्न कॉलेज के पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रवेश कार्यक्रम अब तक जारी नहीं किया है। सीबीएसई और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बारहवीं के परिणाम निकल चुके हैं। दोनों बोर्ड के दसवीं के परिणाम भी जल्द जारी होंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को प्रवेश कार्यक्रम का इंतजार है।