30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर मांगे अपना हक…जवाब दें नेता, क्यों नहीं मिलता हमें भरपूर पानी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 9 Oct 2018, 9:52 AM IST

advocates agitation for water

advocates agitation for water

अजमेर.

अजमेर की पेयजल किल्लत व बीसलपुर के पानी को जयपुर देने के मामले में बार एसोसिएशन की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार क्रमिक अनशन शुरू किया।

बार एसोसिएशन के प्रवेश द्वार पर बार अध्यक्ष अजय त्रिपाठी व सचिव समीर काले के नेतृत्व में वकील क्रमिक अनशन पर बैठे। दीपक शर्मा, राजेन्द्र राठौड़, अजीत पहाडिय़ा, संदीप यादव, पीयूष जैन, तारा, सुचित्रा पाठक, कृष्ण गोपाल खत्री व संतोष जाटव व तेजेन्द्र धरने पर बैठे। इस दौरान कीर्तन किया। व्यापारिक संघ के मोहनलाल शर्मा, कैलाश शर्मा आदि ने बीसलपुर जल परियोजना के जल की आपूर्ति अन्य जिलों को देकर व अजमेर को पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति नहीं करने पर रोष जाहिर किया।

संघ ने जिला बार एसोसिएशन के क्रमिक अनशन को समर्थन दिया। इस मौके पर संघ के संजय जैन, महेन्द्र बंसल, भागचंद दौलतानी, रमेश ललवानी, हेमन्त दसोरिया, सुदामा शर्मा, निशा जेसवानी, सुरेश सेन आदि मौजूद रहे।

इन पर किया भरोसा तो ऐसा होगा हाल...

एक तरफ जिला पुलिस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा की सुरक्षा में व्यस्त थी, वहीं शहर में फर्जी पुलिस बनकर ठग सक्रिय हो गए। वैशालीनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े ठग एक महिला को पुलिसिया रोब दिखा सोने की चूडिय़ां उतार ले गए। पीडि़ता ने थाने में शिकायत दी भी दी लेकिन पुलिस वारदात को दबाने में जुटी रही। खास बात यह रही कि वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फु टेज के आधार पर ठगों की तलाश में जुटी है।

क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के अनुसार माकड़वाली रोड बालाजीनगर निवासी मीना पत्नी वासुदेव छबलानी सुबह सैर के लिए निकली। बालाजी नगर के कॉर्नर पर एक युवक दौड़ता हुआ आया और उसने मीना को रोक कर आगे पुलिस की नाकाबंदी व तलाशी का हवाला दिया। युवक ने गली के नुक्कड़ पर खड़े एक अन्य युवक की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपको ‘ साहब’ बुला रहे है।