5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
यहां चुनाव जीतने के बाद सरोवर के घाट को करते हैं नमन्
Play video

यहां चुनाव जीतने के बाद सरोवर के घाट को करते हैं नमन्

पुष्करराज के घाट पर धोक देने के बाद निकाला विजयी जुलूस
Google source verification

अजमेर. पुष्कर नगरपालिका चुनाव का परिणाम आने के बाद यहां सबसे पहले जीते हुए प्रत्याशी पुष्करराज (सरोवर) को नमन् करते हैं। पुष्कर सरोवर के घाट पर पहुंचकर प्रणाम करते हैं, पुष्करराज की जयकार करने के बाद ही विजयी जुलूस का आगाज करते हैं।

मंगलवार को भी मतगणना पूरी होने एवं परिणाम आने के बाद कांग्रेस के प्रमुख प्रत्याशी ढोल ढमाकों के साथ समर्थकों के जयकारे के बीच पुष्कर सरोवर तक पहुंचे। यहां कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद टीकम शर्मा एवं गोपाल चौधरी ने पुष्कर सरोवर के घोट पर धोक लगाई। यहां समर्थकों व तीर्थ पुरोहितों ने भी माला पहनाकर उनका स्वागत किया। हलवाइयों की गली से जुलूस घाट पर होते हुए ब्रह्मघाट की ओर पहुंचा। कांग्रेस का पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार प्रदर्शन अच्छा रहा।

इसी तरह सावित्री मंदिर मार्ग पर कांग्रेस की विजयी प्रत्याशी के समर्थक ढोल की थाप पर झूमते नजर आए। वहीं भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों ने भी बस स्टैंड के आसपास जुलूस निकाला, हालांकि भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी के चलते कोई विजयी प्रत्याशी जुलूस या अन्य कार्यक्रमों में नजर नहीं आया।