
सरकार ने कहा कि भाजपा 36 कौमों की पार्टी है, सबको साथ लेकर चलना भाजपा का काम है। जिस पार्टी ने 70 सालों में जो नहीं किया भाजपा ने चार साल में कर दिखाया है। मुस्लिमों एवं दलितों को वोट बैंक समझने वाली कांग्रेस पार्टी को हराकर राजस्थान की तीनों सीटों पर भाजपा की जीत होगी।
अजमेर में विजयलक्ष्मी पार्क में भाजपा के पन्ना प्रमुख/ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए सरकार ने कहा कि इस चुनाव में वोट नहीं सबकी इज्जत का सवाल है। उन्होंने कहा कि दिवंगत सांवरलाल जाट अंतिम समय में भी दूसरे के काम की चिंता में रहे। उनके पुत्र रामस्वरूप लाम्बा को जिताकर दिल्ली भेजना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी फ्रेश, स्वच्छ छवि का युवा है, ईमानदार है कोई दाग नहीं है, राजनीति में आने के बाद सब बोलना शुरू कर देगा। भाजपा प्रत्याशी भोला है, उसे मजबूत करें। वहीं सामने (कांग्रेस) खड़ा प्रत्याशी दागी है। अजमेर की जनता जानती है वो क्या हैं? कैसे कैसे कांड हुए, कांड में उनका नाम जुड़ा था।
सरकार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि घर से निकलो और जुट जाओ, मतदान के लिए पन्ना प्रमुख घरों से मतदाताओं को बाहर निकालकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराएं। बैठक के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता एक बार फिर भारी बहुमत से भाजपा को जिताने के लिए तैयार है।
सरकार की ओर से करोड़ों के कार्य करवाए हैं। केन्द्रीय राज्यमंत्री पी.पी. चौधरी, केबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी, किरण माहेश्वरी, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष रामकुंवार भूतड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, प्रभारी मेघराज लोहिया, लोकसभा चुनाव प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, राज्यमंत्री अनिता भदेल, सफाई आयोग अध्यक्ष गोपाल पचेरीवाल, एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने आभार जताया।
भामाशाह कार्ड तोडऩे वाले को सिखा देंगे सबक
कांग्रेस प्रत्याशी के भामाशाह कार्ड को तोड़कर फेंकने के बयान पर सरकार ने कहा कि भामाशाह ऐसा पहला कार्ड है जो डायरेक्ट बेनिफिशियल है। इस कार्ड से महिला की घर में इज्जत बढ़ी है। इस कार्ड में घर की मुखिया महिला है। प्रदेश में 5 करोड़ भामाशाह कार्ड बने हैं। इससे बारह हजार करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हो चुका है। जिसने भी तोड़कर फेंकने की बात कही है उसके टुकड़े-टुकड़े (सबक सिखा देंगे) कर देंगे।
तीन उपचुनाव को मां की संज्ञा
मांडलगढ़, अजमेर एवं अलवर तीनों को सरकार ने एमएए 'माÓ शब्द दिया। उन्होंने माई को समर्पित करते हुए तीनों उपचुनाव जीतने की बात कही।
गहलोत व शर्मा की राजनीति खत्म करने का समय
राज. वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष जनार्दन गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के अशोक गहलोत एवं कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा को मैंने ही दूध पिलाकर तैयार किया है। अब समय आ गया है इनकी राजनीति खत्म करनी है। इस चुनाव में एक ओर पानी पिलाने वाला है तो दूसरी ओर पानी चोरी वाला है।
Published on:
25 Jan 2018 07:48 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
