6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AJMER CINEMA : चार माह से ‘ब्लैक’ हैं स्क्रीन, 10 करोड़ का नुकसान

जिले में 15 से अधिक सिनेमा हॉल संचालितकोरोना संक्रमण के चलते बंद हैं सिनेमा हॉल

less than 1 minute read
Google source verification
Cinema Hall

मल्टीप्लेक्स-सिनेमाघरों में आज से 100 फीसदी दर्शकों को एंट्री, नए नियमों के साथ गाइडलाइन जारी

हिमांशु धवल

अजमेर. कोरोना संक्रमण के चलते चार माह से अधिक समय से सिनेमा हॉल बंद हैं। सिनेमा संचालकों के साथ उससे जुड़े लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसके चलते पिछले चार माह में दस करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है।

गत 15 मार्च से जिले के सभी सिनेमा हॉल बंद हैं। जिले में आइनोक्स, माया मंदिर, मिराज, जी मॉल, क्रिस्टल पार्क सहित कई सिनेमा हॉल संचालित हैं। सभी सिनेमा हॉल पर पिछले चार माह से अधिक समय से ताले लटके हुए हैं। सिनेमा संचालकों को केन्द्र सरकार की ओर से अनलॉक-3 में जारी की गई गाइडलाइन में इनके संचालन की अनुमति मिलने की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में अब 31 अगस्त के बाद ही इन्हें खोलने की अनुमति मिलने की उम्मीद है। ऐसे में सिनेमा हॉल संचालकों के साथ सरकार को भी टैक्स का नुकसान हो रहा है। इससे जुड़े लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

फैक्ट फाइल
- 15 से अधिक जिले में सिनेमा हॉल

- 10 करोड़ के करीब संचालकों को नुकसान
- 2 करोड़ के करीब सरकार को टैक्स का नुकसान

- 300-400 के करीब जुड़े हैं इस काम से
इनका कहना है...

सिनेमा हॉल चार माह से अधिक समय से बंद हैं। इसके सिनेमा हॉल संचालकों के साथ सरकार को भी टैक्स का नुकसान हो रहा है। जिले में 400 से अधिक लोग इससे जुड़े हैं। वे भी परेशान हैं। सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।
- दीपक हासानी, माया मंदिर सिनेमा