5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली जलाई,जमा नहीं करवा रहे बिल

दीपावली से पहले बकाएदारों को ‘झटका’ देगा डिस्कॉम 7 लाख 53 हजार 613 बकाएदार उपभोक्ता(पीडीसी)11 जिलों में 328.91 करोड़ रुपए का बकाया लेखाशाखा के7 अधिकारियों को उतारा मैदान मेंअजमेर डिस्कॉम
2 min read
Google source verification
बिजली जलाई,जमा नहीं करवा रहे बिल

ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom

अजमेर.अजमेर विद्युत वितरण निगम के 11 जिलों में 7 लाख 53 हजार 613 एेसे उपभोक्ता हैं जिन्होने बिजली तो जलाई लेकिन बिल जमा करवाने से परहेज कर रहे हैं। इनका कनेक्शन बिल जमा नहीं करवाने के स्थाई रूप से कट (पीडीसी) चुका है। एेसे उपभोक्ता पर निगम को 328.91 करोड़ रुपए का बकाया है। निगम दीपावली से पूर्व इन्हें झटका देने की तैयारी में है। पीडीसी व डीसी उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए प्रबन्ध निदेशक वी.एस.भाटी ने निगम मुख्यालय के लेखाशाखा के आला अधिकारियों को मैदान में उतारा गया है। मुख्य लेखाधिकारी एम.के.गोयल को चित्तौड़ का जिम्मा दिया गया है। एम.के.जैन को उदयपुर व बांसवाड़ा,बी.एल.शर्मा को नागौर,आर.बी.अग्रवाल को भीलवाड़ा, एओ साबिर अली को प्रतापगढ़ व राजसमन्द,योगेन्द्र शर्मा को झुंझुनू व सीकर का जिम्मा दिया गया है।

यह है 11 जिलों का हाल

अजमेर सिटी में 44367 पीडीसी उपभोक्ताओं पर 6.21 करोड़ रुपए का बिल बकाया है। इसी तरह अजमेर जिला 28389 उपभोक्ताओं पर 4.4 करोड़,भीलवाड़ा में 81578 उपभोक्ता 17.44 करोड़,नागौर में 98416 उपभोक्ता 99.43 करोड़,झुंझूनू 69889 उपभोक्ता 43.33 करोड़,सीकर 85550 उपभोक्ता25.45 करोड़,बांसवाड़ा 55535 उपभोक्ता 27.7 करोड़,डूंगरपुर 35665 उपभोक्ता 8.81करोड़,चितौड़ 68210 उपभोक्ता 33.60 करोड़,प्रतापगढ़ में 40716 उपभोक्ता 19.3 करोड़,राजसमन्द 40968 उपभोक्ता 8.7 करोड़ तथा उदयपुर 104330 उपभोक्ता 34.28 करोड़ का बकाया है।

256 अभियंताओं वसूली के लिए जाएंगे घर-घर

निगम ने अजमेर जोन के 6 हजार 780 एेसे उपभोक्ताओं को जांच के दायरे में लेते हुए इनकी नामवार सूची तैयार कर जोन में 29 करोड़ के बकाया वसूली के लिए जोन के 16 एक्सईएन, 66 एईएन व 174 जेईएन सहित 256 इजीनियरों को मैदान में उतार गया है। अजमेर सिटी में 900 उपभोक्ता चिन्हित किए गए इन पर बकाया है। एक्सईएन को 30,एईएन को 180 तथा जेईएन को 690 उपभोक्ताओं से वसूली के निर्देश दिए गए हैं। अजमेर जिले में 1255 उपभोक्ताओं से वसूली के लिए । इनमें एक्सईन को 45,एईएन को 220 तथा जेईएन को 990 का लक्ष्य दिया गया है। भीलवाड़ा में 1650 उपभोक्ता से वसूलने हैं चिन्हित हैं। एक्सईएन को 75,ईएन को 400 तथा जेईएन को 400 का लक्ष्य दिया गया है। नागौर जिले में 2500 बकाएदार उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं। एक्सईएन को 90,एईएन को 520,जेईएन को 1890 उपभोक्ताओं का लक्ष्य दिया गया है।

read more: Jee Mains: बनना है इंजीनियर तो तुरन्त भरें जेईई मेन्स के फार्म