8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर के पूर्व डिप्टी मेयर सोमरत्न की तलाश में पुलिस ने कई जगह मारे छापे, नाबालिग से छेड़छाड़ का है आरोपी

मुकदमा दर्ज होने बाद से हुआ फरार, मोबाइल फोन स्विचऑफ

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Amit Kakra

Jul 03, 2019

अजमेर.

नगर निगम के पूर्व उप महापौर सोमरत्न आर्य पर नाबालिग लडक़ी से छेड़छाड़ के मामले में मंगलवार को पीडि़ता के कोर्ट में बयान कलमबंद किए गए। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने भाजपा नेता की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है। वहीं चर्चा है कि भाजपा नेता सोमरत्न आर्य प्रकरण में अदालत में सरेंडर कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि मंगलवार सुबह पीडि़ता के अदालत में आईपीसी की धारा 164 में बयान दर्ज करवाए गए। इधर थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने भाजपा नेता की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। एसपी ने बताया कि प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। प्रकरण करीब बीस दिन पुराना है। पीडि़ता के परिजन की शिकायत दर्ज कराने के बाद से आरोपी फरार है।

देर से मिली शिकायत

एसपी राष्ट्रदीप के अनुसार पीडि़ता व उसके परिजन ने मामले में 30 जून को शिकायत दी जबकि वारदात 12 जून को पेश आई। पुलिस को मामले में शिकायत देर से किए जाने के पीछे डर था या कोई अन्य कारण। यह पुलिस पड़ताल का विषय है।

किशोरी से छेड़छाड़: पीडि़ता के हुए बयान, Ex Deputy Mayor सोमरत्न की तलाश में जुटी Police

शहर में सरेंडर की चर्चा

इधर भाजपा नेता और पूर्व उप महापौर पर लगे आरोपों पर शहर में चर्चा जोरों पर है। जहां मंगलवार को आर्य के जल्द ही अदालत में सरेंडर कर पुलिस अनुसंधान में सहयोग करने की चर्चा थी जबकि उनके नजदीकी व्यक्तियों का कहना है कि आर्य अग्रिम जमानत के प्रयास में हैं। खास बात यह है कि भाजपा नेता सोमरत्न आर्य 30 जून तक शहर में बैडमिंटन प्रतियोगिता व रक्तदान शिविर में मौजूद थे। देर रात क्रिश्चियनगंज थाने में मुकदमा दर्ज होते ही आर्य का मोबाइल फोन स्विचऑफ हो गया।