29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer Lok Sabha Election 2019 Live Update: कचौरा खाने आई बीना काक, यूं घूम रही दामाद के लिए

पूर्व मंत्री बीना काक अपने दामाद रिजु झुनझुनवाला के लिए क्षेत्र में घूम रही है।झुनवाला अजमेर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 29 Apr 2019, 11:45 AM IST

beena kak

beena kak

अजमेर. लोकसभा चुनाव के तहत अजमेर संसदीय क्षेत्र में मतदान जारी है। मतदाता घरों से निकलकर बूथ पर पहुंच रहे हैं। जिले में 13.08 प्रतिशत मतदान हो चुका है। लोग शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उधर पूर्व मंत्री बीना काक अपने दामाद रिजु झुनझुनवाला के लिए क्षेत्र में घूम रही है।

पूर्व मंत्री बीना काक के दामाद रिजु झुनझुनवाला अजमेर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। काक मतदान के दौरान नसीराबाद में नजर आई। वे यहां के प्रसिद्ध चवन्नीलाल का कचौरा खाते हुए बोली.. मैं तो एंजॉय कर रही हूं। यहां का कचौरा वास्तव में बड़ा प्रसिद्ध है।

किन्नरों ने किया मतदान
शहर में लाखनकोटड़ी क्षेत्र में किन्नरों ने भी उत्साह से मतदान किया। उन्होंने मतदान के बाद सेल्फी ली और फोटो भी खिंचवाए।लाखन कोटड़ी के बंबइया चौक स्थित केंद्र पर किन्नर उत्साह से मतदान करने पहुंचे। यहां मतदान को लेकर किन्नर समुदाय में विशेष उत्साह दिखा। पिछले दिनों जिला प्रशासन ने स्वीप अभियान के दौरान किन्नरों से वोट देने की अपील भी की थी।

गुलाब देवी-अनुष्का की खुशी
मतदान के दौरान कई रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ 96 साल की गुलाब देवी ने राजकीय जवाहर स्कूल में मतदान किया। वे करीब 70 साल से मतदान कर रही हैं। मतदान करने के बाद उनकी खुशी देखते ही बनी। इसी तरह नव मतदाता अनुष्का ने भी मतदान किया। वे पहली बार मतदान करने पर उत्साहित नजर आई।

यह रहा वोटिंग प्रतिशत (11.45 बजे तक)

दूदू-29.22

किशनगढ़-28.19

पुष्कर-30.70

अजमेर उत्तर-22.38

अजमेर दक्षिण-30.90

नसीराबाद-14.55

मसूदा-13.10

केकड़ी-27.60

(प्रतिशत में)