2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajmer Lok Sabha Election 2019 Live Update: किन्नरो ने किया उत्साह से मतदान, अजमेर से है इनका खास नाता

पिछले दिनों जिला प्रशासन ने स्वीप अभियान के दौरान किन्नरों से वोट देने की अपील भी की थी।

less than 1 minute read
Google source verification
transgender vote

transgender vote

अजमेर. लोकसभा चुनाव के तहत अजमेर संसदीय क्षेत्र में मतदान जारी है। मतदाता घरों से निकलकर बूथ पर पहुंच रहे हैं। शहर में लाखनकोटड़ी क्षेत्र में किन्नरों ने भी उत्साह से मतदान किया। उन्होंने मतदान के बाद सेल्फी ली और फोटो भी खिंचवाए।

लाखन कोटड़ी के बंबइया चौक स्थित केंद्र पर किन्नर उत्साह से मतदान करने पहुंचे। यहां मतदान को लेकर किन्नर समुदाय में विशेष उत्साह दिखा। पिछले दिनों जिला प्रशासन ने स्वीप अभियान के दौरान किन्नरों से वोट देने की अपील भी की थी।

खास नाता है अजमेर से
किन्नर समुदाय का अजमेर से खास नाता है। देश भर के किन्नरों की ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में गहरी आस्था है। वे उर्स के अलावा साल भर अजमेर आते-जाते रहते हैं। उर्स के दौरान तो उनकी तरफ से विशेष चादर चढ़ाई जाती है। इसके अलावा किन्नरों की गद्दी भी अजमेर में स्थापित है।

महिलाओं ने घूंघट में किया मतदान, खास है यह परम्परा

अजमेर. निकटवर्ती माकड़वाली गांव में महिलाएं वोट देने निकली। महिलाओं ने घूंघट में मतदान किया। अजमेर संसदीय क्षेत्र में मतदान शुरू हुए तीन घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। फिलहाल 15 प्रतिशत मतदान ही हो पाया है।माकड़वाली गुर्जर बाहुल्य गांव है। यहां महिलाएं सुबह घरों से वोट देने निकली। महिलाओं ने घूंघट निकाल रखे थे।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग