9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर नगर निगम की बजट बैठक आज, 4 अरब 29 करोड़ के बजट प्रस्ताव पर होगी चर्चा

Ajmer Municipal Corporation Budget Meeting : अजमेर नगर निगम की बजट बैठक मंगलवार को गांधी भवन सभागार में होगी। इस बजट बैठक में 4 अरब 29 करोड़ रुपए के बजट प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षद दल ने तैयारियां की हैं।

2 min read
Google source verification
Ajmer Municipal Corporation Budget Meeting Today Budget Proposal of 4 Billion 29 Crores will be Discussed

अजमेर नगर निगम

Ajmer Municipal Corporation Budget Meeting : अजमेर नगर निगम की बजट बैठक मंगलवार को गांधी भवन सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता महापौर ब्रजलता हाड़ा करेंगी। बैठक में यूजर चार्ज का मुद्दा उठेगा। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षद दल ने तैयारियां की हैं।

बैठक में विभिन्न मदों में 428 करोड़ से अधिक के बजट प्रस्ताव

बजट बैठक में विभिन्न मदों में 428 करोड़ से अधिक के बजट प्रस्ताव हैं। यह पिछले बजट की तुलना में करीब 16 करोड़ अधिक है। एजेंडे की प्रति सभी पार्षदों को बुधवार को भेजी जाएगी। बैठक में उपमहापौर नीरज जैन, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री व सांसद भागीरथ चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जलसंसाधन मंत्री सुरेश रावत, दक्षिण विधानसभा विधायक अनिता भदेल व नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी विशेष आमंत्रित रहेंगे।

भाजपा पार्षदों की तैयारी

सोमवार को भाजपा पार्षद दल की बैठक में यूजर चार्ज सहित बजट बैठक पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि यूजर चार्ज को लेकर व्यापारियों का विरोध भी है। हालांकि एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन भी है। इसको लेकर महापौर, पार्षद और अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें : खाद्य सुरक्षा योजना एक्ट का सच, रोजाना 300 रुपए कमाने वाला व्यक्ति योजना से OUT, नहीं मिलेगा मुफ्त गेहूं

विकास कार्य अटके

पार्षद नौरत गुर्जर और अन्य ने बताया कि पिछली बैठक में पार्षदों के 50-50 लाख के विकास कार्यों पर सहमति बनी थी। लेकिन सालभर से विकास कार्य अटके हैं। यूजर चार्ज और विकास कार्यों के मुद्दे को बैठक में उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : खाद्य सुरक्षा योजना में आज से जुड़ेंगे नाम, पोर्टल खुलने से जनता को राहत, जानें शर्त

प्रमुख मद विचारार्थ रखे जाएंगे

संशोधित बजट 2024-25
मद - आय - व्यय (लाखों में)
राजस्व - 18825.20 - 25695. 00
पूंजीगत - 12560.00 - 8528.50
योग - 31385.20 - 34223.50
शेष - 10784.72 - 7946.42
योग - 42169.92 - 42169.92

प्रस्तावित बजट 2025-26
मद - आय - व्यय (लाखों में)
राजस्व - 22242.70 - 27169.01
पूंजीगत - 12710.00 - 10084.00
योग - 34952.70 - 37253.01
शेष - 7946.42 - 5646.11
योग - 42899.12 - 42899.12।

यह भी पढ़ें : 1 फरवरी से राजस्थान के इस शहर में होगी अग्निवीर के लिए सेना भर्ती रैली, जानें पूरा शेड्यूल