31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AJMER NAGAR NIGAM : निगम की महिला अधिकारी पर कार्रवाई की तैयारी

राजस्व अधिकारी रेखा जैसवानी के खिलाफ शहर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री से शिकायत, एपीओ किए जाने का दावा, निगम को नहीं मिले आदेश

less than 1 minute read
Google source verification
ajmer nagar nigam

ajmer nagar nigam

अजमेर. कांग्रेस के एक पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने पर नगर निगम की महिला अधिकारी रेखा जैसवानी पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। शहर कांग्रेस की शिकायत पर राज्य सरकार जैसवानी के खिलाफ कार्रवाइ के मूड में है। शहर में बुधवार को दिनभर इसकी चर्चा रही। शहर कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने जैसवानी को एपीओ किए जाने का दावा भी किया। वहीं निगम आयुक्त चिन्मयी गोपाल ने इस तरह के कोई आदेश मिलने से इन्कार किया है। जैसवानी की हाल ही एक समारोह स्थल सीज किए जाने के दौरान शहर कांग्रेस महासचिव रवि शर्मा से बहस हो गई। रवि ने जैसवानी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और कई आरोप जड़े। इस पर जैसवानी सहित निगम के अन्य अधिकारियों ने रवि के खिलाफ महिला अधिकारी से अभद्र व्यवहार व अनर्गल शब्दों से प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए गंज थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद शर्मा ने भी रेखा जैसवानी के खिलाफ शिकायत दी, जिसे पुलिस ने जांच में रखा है। इसी बात को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल को पत्र लिख कर जैसवानी की शिकायत की। है। जैन ने शिकायत में लिखा है कि जैसवानी कांग्रेस पदाधिकारियों को झूठे मुकदमें में फंसा रही है।

इनका कहना है

जैसवानी के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की मुझे जानकारी नहीं है। फिलहाल कोई आदेश नहीं मिले हैं।

-चिन्मयी गोपाल, आयुक्त नगर निगम

जैसवानी हमारे पदाधिकारियों को झूठे मुकदमों में फंसा रही हैं। इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, स्वायत्त शासन मंत्री को पत्र लिखकर जैसवानी की शिकायत की है।

-विजय जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष