भारी पुलिस बल तैनात
इस कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। नगर निगम के अधिकारी, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में हलचल मच गई है। कई दुकानदारों ने निगम के इस कदम पर नाराजगी जताई है, जबकि कुछ ने इसे सही ठहराते हुए कहा कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करना जरूरी है।