ट्रेकोस्टॉमी में भी मशीनी सांस
लगभग 20 दिन बाद बच्चे को वेंटीलेटर से हटाने में बार-बार विफल होने के बाद डॉक्टर्स की टीम द्वारा ट्रेकोस्टॉमी करवाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान भी उसे मशीन से ही श्वसन क्रिया कराई जाने के बाद धीरे-धीरे उसे सामान्य वातावरण में रखा जाकर 3 माह बाद डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में बालक पूर्णत: स्वस्थ है। चिकित्सालय में पीडित बालक का इलाज डॉ. अनिल जैन, डॉ. पुखराज गर्ग, डॉ. जयप्रकाश नारायण व डॉ. मोहम्मद अजीज सहित अन्य चिकित्सकों की टीम ने किया।