दो से तीन दिन शीतलहर का ऑरेंज व येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर व कोहरे का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं व सीकर में, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर में शीतलहर के साथ घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि नागौर, जोधपुर, बीकानेर, टोंक, सवाई माधोपुर, राजसमंद, जयपुर, दौसा, चित्तोडगढ़़, बूंदी, भीलवाड़ा व अजमेर में आगामी दो से दिन तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।