जयपुर। गुलाबी नगर में मंगलवार को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। सर्दी का असर यों तो देर रात से ही शुरू हो गया था, रात में ओस गिरी, जिसके कारण तापमान गिरकर 5.3 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले तीन वर्ष में सबसे कम है। अलसुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया रहा। तड़के 4 से सुबह 11 बजे तक दृश्यता महज 50 मीटर रही। घने कोहरे के कारण लोगों को वाहन चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।