सीकर, चूरू में तीन दिन सीवियर कोल्ड वेव
मौसम केन्द्र जयपुर ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि छह जनवरी तक प्रदेश के कई जिले शीतलहर और घने कोहरे के आगोश में रहेंगे। ओरेंज अलर्ट के अनुसार पांच जनवरी तक सीकर और चूरू में सीवियर कोल्ड वेव चलेगी। इस दौरान पाला गिरने की प्रबल आशंका बनी हुई है। इस दौरान कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। छह जनवरी से कुछ राहत मिलेगी।