31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप भी लेना चाहते है सिंधी व्यंजन का चटपटा स्वाद तो चले आइए इस मेले में

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 15 Oct 2018, 11:40 AM IST

ajmerites will enjoyed sindhi food in sindhiyat fair

अगर आप भी लेना चाहते है सिंधी व्यंजनों का चटपटा स्वाद तो चले आइए इस मेले में

अजमेर. सिन्धी संगीत समिति की ओर से 21 अक्टूबर को आजाद पार्क में सिंधियत मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में सिंंधी व्यंजनों के स्टॉल सहित सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम भी होगे। मेले में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। समिति अध्यक्ष घनश्याम भूरानी को मेले का संयोजक और राजस्थान सिंधी अकादमी के सदस्य रमेश चेलानी को सह संयोजक बनाया गया है। प्रचार कमेटी संयोजक रमेश लालवानी ने बताया कि मेले में सिंधी समाज के विख्यात कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेगे। मेले की व्यवस्थाओं के लिए 121 सेवाधारी दल का गठन किया गया है।


बाबा दांदूराम का बरसी उत्सव आज से

अजमेर. नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में स्वामी दांदूराम का बरसी उत्सव 15 से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। दरबार के सेवाधारी भाई फतनदास ने बताया कि 15 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक सुखमनी साहिब का पाठ व आसादीवार, 10 बजे से अखंण्ड पाठ साहब प्रारंभ होगा। गुरूवाणी, शबद कीर्तन, प्रवचन भी होगे। शाम छह बजे से रात्रि 9.30 बजे तक बहिराणा साहिब का आयोजन होगा । 16 अक्टूबर को भी सुबह धार्मिक कार्यक्रमों के बाद शाम को माता की चौकी होगी। महोत्सव के अंतिम दिन 17 अक्टूबर को सुबह सुखमनी साहब का पाठ व श्री अखंड पाठ साहिब का भोग, सत्संग, शबद कीर्तन,अरदास होगी। दोपहर एक बजे से आम भंडारा होगा।