5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान..आपके गहनों पर हैं इनकी नजरें, मौका मिलते ही कर देंगे साफ

नशीला पदार्थ सुंघा कर मेडिकल कॉलेज की तरफ ले गए, जहां शिशु रोग विभाग के पीछे ले जाकर उसके गहने उतरवा लिए।
2 min read
Google source verification
loot in ajmer

loot in ajmer

अजमेर
चोर गिरोह के बाद शहर में लूट और ठगी गिरोह भी सक्रिय हो चुका है। सेवानिवृत्त शिक्षिका को बंधक बनाकर लूट की वारदात अंजाम देने वाले लुटेरों को पुलिस सुराग भी नहीं लगा सकी उससे पहले ठग गिरोह ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के बाहर वृद्ध महिला को शिकार बना डाला। शातिर ठग नशीला पदार्थ सुंघा कर महिला से ज्वैलरी उतार ले गए। पीडि़ता को होश आया तब तक ठग ज्वैलरी समेट निकल चुके थे।

केकड़ी निवासी गुलाब देवी (55) जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में भर्ती अपने दामाद चांद से मिलने आई। रिश्तेदार से मिलने के बाद वह जांच के लिए अस्पताल के बाहर आई तो उसको एक महिला-पुरुष और एक युवक ने बुलाया। उन्होंने उससे पैसे मांगे लेकिन गुलाबदेवी ने इन्कार कर दिया लेकिन एक युवक ने उसे जबरन अपने पास बुला लिया। इसके बाद आरोपित उसे कथित रूप से नशीला पदार्थ सुंघा कर मेडिकल कॉलेज की तरफ ले गए, जहां शिशु रोग विभाग के पीछे ले जाकर उसके गहने उतरवा लिए।

आरोपितों ने महिला की ज्वैलरी को रूमाल में बांध कर रखने की बात कहते हुए रूमाल थमाकर चल दिए। जब गुलाबदेवी ने कुछ देर बात रूमाल टटोला तो उसमें पत्थर निकले। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने अस्पताल में मौजूद अपने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। ठगी की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने गुलाब देवी के बताए हुलिए के आधार पर तलाश शुरू करते हुए एक महिला व युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।

चार तोला सोने की ज्वैलरी

गुलाब देवी ने बताया कि युवक ने उसे गले की ज्वैलरी और कान के टॉप्स खुलवाते हुए रूमाल में रखने की बात कही। आरोपित ने रूमाल निकाल कर उसमें ज्वैलरी रखने की बात कहते हुए रूमाल थमा दिया। उसने रूमाल को छुपाकर रख लिया। उनके जाने के बाद उसने रूमाल खोला तो पत्थर मिले।

पीडि़ता गुलाब देवी ने बताया कि युवकों ने पेंट शर्ट पहन रखी थी जबकि महिला ने साड़ी पहन रखी थी। पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी है।