5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया के सबसे महंगे बालाजी, यह पहनते दो किलो चांदी का मुकुट और 31 किलो अष्टधातु का चोला

सूरजपोल गेट बाहर स्थित श्री प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार को बालाजी के दो किलो वजनी चांदी का मुकुट एवं 31 किलो अष्टधातु का चोला चढ़ाया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

image

raktim tiwari

Jan 23, 2017

hanuman temple beawar

hanuman temple beawar

सूरजपोल गेट बाहर स्थित श्री प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार को बालाजी के दो किलो वजनी चांदी का मुकुट एवं 31 किलो अष्टधातु का चोला चढ़ाया जाएगा। इस मौक पर पूरे दिन कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर महंत उम्मेद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रमों का शुभारंभ सुबह 9 बजे सुंदरकांड पाठ के साथ होगा।

दोपहर 2 बजे प्रतिष्ठा, हवन पूजा एवं शुद्धिकरण, शाम 7 बजे चौला धारण, 7.30 बजे महाआरती व रात्रि 8.30 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। बालाजी भक्त मंडल के राकेश भंडारी ने बताया कि बालाजी के चोले का शुद्धिकरण आचार्य प्रभुशरण शास्त्री कराएंगे। इस मुकुट व चोले को अहमदाबाद के कारीगर विशाल भाई ने छह माह में बनाकर सुंदर कारीगरी का परिचय दिया।

भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी है। इन समितियों में रामपाल रांका, जसवंत, श्रवण भूतड़ा, हेमंत भाटी, प्रेमनारायण राठी, हितेन्द्र यादव, राकेश भंडारी आदि को शामिल किया गया है।