
झील में सुनाई दे रहा प्रवासी पक्षियों का कलरव
अजमेर.
सर्दी बढ़ते ही आनासागर झील में प्रवासी पक्षियों का कलरव शुरू हो गया है। झील में ब्लैक हेडेड गल, लार्ज इगर्ट, कॉरमोरेंट और अन्य पक्षी पहुंचे हैं। धीरे-धीरे अन्य पक्षियों की आवक भी होगी। आनासागर झील प्रवासी पक्षियों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान है। नवम्बर से फरवरी-मार्च के दौरान सर्द मौसम और झील की नम भूमि और पानी में इन्हें आसानी से भोजन मिलता है।
सागर विहार कॉलोनी, गौरव पथ चौपाटी, पुष्कर रोड पुरानी विश्राम स्थली के आस-पास ब्लैक हेडेग गल कॉरमोरेंट और लार्ज ईगर्ट दिखाई दिए हैं। यह सुदूर प्रांतों से भारत में आते हैं। इसी तरह कॉरमोरेंट भी झील में पहुंची हैं। यह मंगोलिया और आस-पास के इलाकों से होकर अजमेर पहुंचती हैं। कड़ाके की सर्दी में स्पॉट बिल डक, आईबिस, कॉमन मैना, परपल ग्रे हेरॉन, इग्रेट (व्हाइट ग्रे), मूरहेन सहित अन्य पक्षी भी दिखाई देंगे।
अब सर्द होता नवम्बर, 12.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान
अजमेर. नवम्बर धीरे-धीरे सर्द हो रहा है। शुक्रवार को भी सुबह-शाम मौसम में ठंडक रही। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार के मुकाबले इसमें 0.5 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ।
सुबह सूरज निकलने से पहले सर्द हवा और ठंडक कायम रही। आसमान में धुंध भी मंडराती नजर आई। बाद में मौसम सामान्य हो गया। दिनभर धूप निकली पर हवा में ठंडापन बना रहा। घर-आंगन में हल्की गलन बनी रही रात के तापमान में फिलहाल 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट बनी हुई है।
पारे में उतार-चढ़ाव
नवंबर के शुरुआत में तापमान अधिकतम तापमान 32.6 से 35.2 तथा न्यूनतम तापमान 17.6 से 19.3 डिग्री सेल्सियस तक था। पिछले सप्ताह से इसमें गिरावट का दौर शुरू हुआ। अधिकतम तापमान 31.4 से 28.5 तथा न्यूनतम तापमान 15.7 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है।
दिखेगा ला नीना का असर
मौसम विभाग के अनुसार प्रशांत महासागर में बनने वाली कंडीशन ईएनएसओ से मौसम में सर्दी होती है। इसे सर्दी में ला नीना और गर्मी में अल नीनो कहा जाता है। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के अलावा कई इलाकों में तापमान में गिरावट हो सकती है।
Published on:
19 Nov 2022 07:08 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
