30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

और पलभर में सडक़ पर मच मई चीख-पुकार

तीन वाहन टकराए, दो की मौत, 12 जने घायल टो ट्रकों में भिड़ंत के बाद सवारियों से भरी जीप भी आई चपेट में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Shiv Kumar Jangid

•

Updated: 7 Nov 2019, 4:40 PM IST

और पलभर में सडक़ पर मच मई चीख-पुकार

मेगा हाइवे पर टकराए ट्रक व एकत्र भीड़।

रूपनगढ (अजमेर). मेगा हाइवे पर बुधवार सुबह ओवरटेक के चक्कर में तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो जनों की मौत हो गई। वहीं ६ महिलाओं सहित 12 जने घायल हो गए। हाइवे, परबतसर रोड पर एक होटल के पास दो ट्रकों व जीप में भिड़ंत हो गई। हादसा ट्रकों के ओवरटेक के चक्कर में हुआ। इस दौरान सवारियों से भरी जीप भी चपेट में आई गई। घायलों को तत्काल रूपनगढ़ के राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया। जहां से सभी को किशनगढ़ रेफर कर दिया। किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय में उपचार के दौरान जीप में सवार रूपनगढ़ के जाजड़ों ढाणी निवासी बल्लभाराम जाजड़ा)पुत्र रामकरण जाट व ट्रक चालक भूडाना, थाना पीपाड़ शहर जिला जोधपुर निवासी भारमल पुत्र लक्ष्मणराम जाट मौत हो गई।

ट्रक की केबिन चकनाचूर

सभी घायल जीप में सवार थे। जो रूपनगढ़ के निकट स्थित जाजाड़ों की ढाणी से कालीडूंगरी गांव में रिश्तेदार की मौत पर शोक प्रकट करने जा रहे। जीप ढाणी से कुछ ही दूरी पर मेगा हाइवे पर चढ़ी ही थी कि हादसा हो गया। भिड़ंत के बाद जीप पलट गई और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को संभाला। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक की केबिन चकनाचूर हो गई। वहीं टायर निकल कर दूर जा गिरे।
दुर्घटना में बाद जाम के चलते वाहन पुराना बस स्टेण्ड होकर निकले। जिससे यहां भी जाम की सी स्थिति हो गई।
घायलों के पहुंचते ही अस्पताल में मची अफरा-तफरी
मदनगंज-किशनगढ़. रूपनगढ़ में मेगा हाइवे पर बुधवार सुबह ट्रकों की भिड़न्त के बाद घायलों के यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल में चीख पुकार व अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने एम्बुलेन्स से घायलों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया। इधर घायलों के रिश्तेदारों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में एकत्र हो गए।