5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री बनते ही जगत पिता की शरण में पहुंचे गहलोत सरकार के ये मंत्री

माना जा रहा है कि अच्छा मंत्री पद पाने की कामना के साथ उन्होंने यह पुष्कर यात्रा की है...
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Dinesh Saini

Dec 26, 2018

Brahma Temple in Pushkar

अजमेर/पुष्कर।

Ashok Gehlot सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भरतपुर के विधायक विश्वेंद्र सिंह (Vishvendra Singh) आज बुधवार को पुष्कर पहुंचे। उन्होंने पुष्कर में जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। सिंह भारी सुरक्षा के बीच पुष्कर पहुंचे। विश्वेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बात तो नहीं की थी लेकिन माना जा रहा है कि अच्छा मंत्री पद पाने की कामना के साथ उन्होंने यह पुष्कर यात्रा की है।

वहीं इधर...
राज्यमन्त्री टीकाराम जुली आए अजीतगढ़, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
अजीतगढ़। राज्यमंत्री व अलवर ग्रामीण से विधायक टीकाराम जुली आज खाटूश्याम जी से अलवर जाते समय अजीतगढ़ कस्बे के त्रिवेणी विहार कॉलोनी में उद्यमी दिनेश जांगिड़ अलवर वाले के निवासी स्थान पर रुके। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जूली का माल्यार्पण व साफा बांध कर जोरदार स्वागत किया। करीब आधा घण्टे तक रुके जुली ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यमन्त्री टीकाराम जुली ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आमजन की सरकार है। मुख्यमंत्री गहलोत जी की सरकार का कामकाज प्रदेश की जनता ने पहले भी दो बार देखा है, एक बार फिर जनता ने सेवा का मौका दिया। सरकार में सब लोगों को मान-सम्मान, व्यापारियों, महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी तथा युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या नहीं करें तथा फसल का पूरा दाम मिले इस प्रकार के सरकार प्रयास कर रही है। जुली स्थानीय कार्यकर्ताओ से आत्मीयता के साथ मुलाकात की तथा लोगों ने जुली के साथ सेल्फी ली।