5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वो बोले..हमें नौकरी नहीं तो भीख ही दे दो, तुम्हारा बड़ा होगा उपकार

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
aspirants agitatin

aspirants agitatin

अजमेर

राजस्थान लोक सेवा आयोग के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे वरिष्ठ अध्यापक 2016 के अभ्यर्थियों ने पिछले दिनों अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों की तबीयत खराब होने पर उनका अनशन तुड़वा दिया गया। अनशन तोडऩे के बाद अभ्यर्थियों ने आयोग के बाहर ही भिक्षा मांगी।

अभ्यर्थियों का कहना रहा कि नौकरी योग्यता नहीं तो भीख स्वरूप ही नौकरी दिए जाने की मांग कर विरोध जताया। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि 2 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं की गई तो 3 अगस्त से सभी अभ्यर्थी आंदोलन पर बैठ जाएंगे।

आंदोलन प्रवक्ता उपेन यादव ने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों की तबीयत बिगडऩे के बाद उनका अनशन जूस पीकर तुड़वा दिया। सोमवार को महेन्द्र सिंह अजमेर,सचिन शर्मा हनुमानगढ़, मूलाराम नागौर, अशोक कुमार सीकर, राकेश कुमार बारा व दिनेश कुमार कासोटिया जयपुर का अनशन तुड़वाया।

आयोग के बाहर भीख स्वरूप मांगी नौकरी
अनशन तोडऩे के बाद अभ्यर्थियों ने आयोग के बाहर भीख मांगी व आयोग प्रशासन से मांग की कि उन्हें योग्यता नहीं तो भीख के आधार पर ही नियुक्तियां दे दी जाए। आयोग प्रशासन को इस संबंध में अभ्यर्थियों ने भी ज्ञापन भी सौंपा।

खतरा होने पर ये खास उपकरण देगा वॉर्निंग

तकनीकी कर्मचारियों को काम के दौरान करंट लगने से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम अपने अधीन आने वाले 12 सर्किलों में तकनीकी हेल्पर को लाइन लाइन डिटेक्टर उपकरण उपलब्ध करवाएगा।

जल्द ही इसकी खरीद प्रक्रिया शुरु होगी। निगम के प्रबन्ध निदेशक बी.एम. भामू के अनुसार इस उपकरण से 33 केवी ,11 केवी एलटी लाइन जहां पर कार्य करना है उस लाइन को बंद करने के बाद भी यदि उसमें विद्युत प्रवाहित रहती है तो इस उपकरण से उसका पता लगाया जा सकेगा। इससे दुर्घटना में भी कमी आएगी। जुलाई माह में ही निगम क्षेत्र में तीन कर्मचारियों की काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। कई कर्मचारी घायल भी हो गए।

उपलब्ध करवाएं सुरक्षा उपकरण

विद्युत कर्मचारियों के साथ हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला कलक्टर आरती डोगरा ने अजमेर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि फील्ड कार्मिकों को दस्ताने, जूते तथा लाइन डिटेक्टर जैसे जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध करवाए जाए।

जन संवाद कार्यक्रम 4 से विद्युत तंत्र से होने वाली मानव एवं पशु दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम 4 अगस्त से 1200 ग्राम पंचायतों के सभी अटल सेवा केन्द्रों एवं स्कूलों में शुरु किया जाएगा ताकि आमजन को जागरूक किया जा सके।

किसानों को सितम्बर तक कनेक्शन
प्रबन्ध निदेशक ने अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि जिन किसानों की डिमांड राशि जमा है उन्हें सितम्बर तक हर हाल में कनेक्शन जारी किए जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की सामान आवश्यकता हो तो इसकी जानकारी दी जाए। उच्च श्रेणी, मध्यम, लघु श्रेणी के उद्योग, अघरेलू, घरेलू के लम्बित कनेक्शनों को भी तुरंत जारी किया जाए।