5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पहुंची अजमेर, सीएम करेंगी विसर्जन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Nidhi Mishra

Aug 23, 2018

atalji's ashes reach Ajmer, CM to do rituals

atalji's ashes reach Ajmer, CM to do rituals

अजमेर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा गुरूवार को दोपहर 1.35 बजे अजमेर पहुंची। महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय तिराहे पर अस्थि कलश को भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के सदस्यों की ओर से पुष्पांजलि दी गई। यह अस्थि कलश अजमेर शहर के विभिन्न जगहों के बाद नसीराबाद, बांदनवाड़ा एवं बिजयनगर होते हुए भीलवाड़ा सीमा में प्रवेश करेगा। जहां से चित्तौडगढ़़, उदयपुर होते हुए बांसवाड़ा पहुंचेगा। अस्थि कलश यात्रा के साथ शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत, शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, किशनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश गुरूवार सुबह 8 बजे तीन जिलों के लिए रवाना किए गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से इन अस्थि कलशों को पुष्कर, कोटा और बेणेश्वर धाम के लिए रवाना किया गया। समाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, ओंकार सिंह लखावत और वीरम देव सिंह अस्थि कलश लेकर पुष्कर के लिए रवाना हुए। पुष्कर सरोवर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज शाम 5 बजे अस्थियों का विसर्जन करेंगी। कोटा—बूंदी सांसद ओम बिरला, प्रदेश भाजपा महामंत्री भजन लाल व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी अस्थि कलश को लेकर कोटा के लिए रवाना हुए। तीनों नेता अस्थियों को चंबल में विसर्जित करेंगे। इसी प्रकार एक अस्थि कलश को लेकर भाजपा नेता चुन्नी लाल गरासिया, शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ओर अनिता भदेल बेणेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। अस्थि कलश यात्रा दो दिन बाद 25 अगस्त को बेणेश्वर धाम पहुंचेगी जहां गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया बेणेश्वर धाम में अस्थियों को विसर्जित करेंगे।


कल दोपहर पहुंची थी जयपुर
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश बुधवार दोपहर जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह पुष्पांजलि अर्पित की गई। सामाजिक न्याय-अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी विशेष विमान से कलश लेकर दिल्ली से जयपुर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, अशोक परनामी समेत अन्य नेता मौजूद थे।

सीएम राजे, सैनी व माथुर कलश हाथ में लेकर बाहर निकले और रथ में सवार हुए। वहां सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस बीच कार्यकर्ता अटल बिहारी के सम्मान में नारे लगाते रहे। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता पहुंचे लेकिन यात्रा ज्यों-ज्यों आगे बढ़ी, विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की कमी खलती गई। एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक 10 जगह आधिकारिक तौर पर पुष्पांजलि की व्यवस्था की गई लेकिन ज्यादातर स्थानों पर कार्यकर्ता कम ही नजर आए। जवाहर सर्कल के बाद एसएल कट से टोंक रोड की ओर जाने वाले तिराहे पर भी कार्यकर्ता कम ही पहुंचे। नेता-कार्यकर्ता पैदल चलने की बजाय गाडिय़ों में बैठे रहे।

एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय पहुंचने में करीब 3 घंटे का समय लगने की चर्चा थी लेकिन दोपहर 2 बजे रवाना हुई यात्रा 1.30 घंटे में भाजपा कार्यालय पहुंच गई। लक्ष्मीमंदिर के बाद तो यात्रा को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने में 5-7 मिनट ही लगे। प्रदेश कार्यालय में भी चर्चा रही कि पूरे रास्ते में कार्यकर्ता नजर नहीं आए। दोपहर करीब 3.30 बजे अस्थि कलश भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।