24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्कर में नशा तस्करों ने किया मीडिया कर्मी पर जानलेवा हमला, मची सनसनी

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Dinesh Saini

Sep 26, 2018

Media

अजमेर। पुष्कर में नशे का कारोबार कर रहे नशा तस्करों के हौसले दिनों-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार को नशे के कारोबार का कवरेज कर रहे एक मीडियाकर्मी पर तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। मीडिया कर्मी के सिर में गहरी चोट लगने से उसके सिर में 8 टांके आए हैं। पुष्कर पुलिस की नशे के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में संदिग्ध भूमिका को लेकर जिले के पत्रकारों ने जिला कप्तान एसपी राजेश वर्मा से मुलाकात कर विरोध जताया तथा निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

तीर्थराज पुष्कर में विदेशी पर्यटकों की आवक बढऩे के साथ ही यहां पर नशे का कारोबार चरम सीमा पर होलसेल एवं फुटकर के रूप में बढ़ता जा रहा है। लेकिन पुष्कर पुलिस की ओर से नशे के अवैध कारोबार को रोकने को लेकर अब तक कोई ठोस योजना या कार्रवाई नहीं की जा सकी है। यही कारण है कि नशेड़ी और तस्करों के हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार को तो हद हो गई जब एक मीडिया कर्मी पर तस्करों ने जानलेवा हमला बोल दिया। मीडिया कर्मी के सिर पर लाठियों से वार कर उसे घायल कर दिया गया। उपचार के दौरान उसके सिर में 8 टांके आए हैं।

इस बारे में पुष्कर थाना अधिकारी को रिपोर्ट देने पर पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आई। थाना अधिकारि नरेश शर्मा ने मौके पर थाने पर मौजूद में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उल्टा मीडिया कर्मियों को ही राजीनामा करने पर दबाव डाला। इससे मीडिया कर्मियों में काफी रोष उत्पन्न हो गया। पुष्कर एव अजमेर के जिले के पत्रकारों ने पुष्कर थाना अधिकारी की नरेश शर्मा की संदिग्ध कार्रवाई को लेकर जिला पुलिस कप्तान राजेश सिंह से मुलाकात की तथा विरोध जताया।

मीडिया कर्मियों ने आरोप लगाया कि पुष्कर में नशे के कारोबार पर काबू पाने में अक्षम पुष्कर पुलिस तस्करों की शह लेने लगी है। एसपी राजेश सिंह ने पत्रकारों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर विरोध शांत हुआ।

पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
पुष्कर में नशे के कारोबार को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से मुद्दा उठाया गया था।