6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहाल जिंदगानी, गली व सड़कें जलमग्न और घरों में बरसाती पानी

फॉयसागर व आनासागर के ओवर फ्लो से बिगड़े हालात, मोती विहार, डिफेंस कॉलोनी आदि क्षेत्र में गलियां जलमग्न, बांडी नदी से सटी एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में पानी घुसा ,जनजीवन अस्त-व्यस्त, रोजमर्रा के कामों में हुई परेशानी सुबह से घरों के बाहर तीन से चार फीट पानी भरा है। सुबह डेयरी पर दूध लेेने नहीं जा सके। गली में खड़े वाहन भी आधे डूब गए। समस्या गत 5-6 साल से अधिक बढ़ गई है। प्रमुख वजह फॉयसागर झील का ओवरफ्लो होना भी है।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Jul 29, 2023

बेहाल जिंदगानी, गली व सड़कें जलमग्न और घरों में बरसाती पानी

बेहाल जिंदगानी, गली व सड़कें जलमग्न और घरों में बरसाती पानी

अजमेर. सुबह से घरों के बाहर तीन से चार फीट पानी भरा है। सुबह डेयरी पर दूध लेेने नहीं जा सके। गली में खड़े वाहन भी आधे डूब गए। समस्या गत 5-6 साल से अधिक बढ़ गई है। प्रमुख वजह फॉयसागर झील का ओवरफ्लो होना भी है। इसका पानी बांडी नदी के जरिए आनासागर झील में पहुंच रहा है, लेकिन बांडी नदी में अतिक्रमण व निर्माण के चलते समस्या बढ़ गई है। बांडी नदी कभी 160 फीट चौड़ी हुआ करती थी, जो कई जगह 15 फीट के नाले जैसी रह गई है। यही वजह है कि फॉयसागर रोड से सटी डिफेंस कॉलोनी, ज्ञान विहार से सटी मोती विहार कॉलोनियाें व बी. के. कौल नगर के पास कुछ हिस्सों में पानी भर जाने से अब लोगों के मकानों की नीवों में पानी भरने लगा है। कुछ लोगों को अपने मकान छोड़कर रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ रहा है। आने वाले दो माह बारिश के हैं। ऐसे में जलभराव को लेकर सभी आशंकित हैं। ( ब्लर्व )

शहर में पिछले एक माह से शहर में निरंतर बारिश का असर अब साफ नजर आने लगा है। फॉयसागर झील से सटी कच्ची बस्ती व मकानों में पानी घुस गया है। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बांडी नदी के बहाव क्षेत्र में आने वाली डिफेंस कॉलोनी, बोराज, हाथी खेड़ा व थोक तेलियान सहित माेती विहार कॉलोनी के बाशिंदों से राजस्थान पत्रिका ने शनिवार को बातचीत की तो उनकी पीड़ा झलक पड़ी। लोगों का कहना रहा कि प्रशासन ने जलनिकासी के वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए गए तो हालात विकट हो सकते हैं।लोगों की पीड़ा उनकी जुबानी

फॉयसागर झील ओवरफ्लो होकर पानी बांडी नदी से आगे बढ़ रहा है। कुछ लोगों ने अपने घरों में पानी जाने से रोकने के लिए लाल मिट्टी डलवा दी, जिससे डिफेंस कॉलोनी में पानी भर गया।राजेन्द्र सिंह, डिफेंस कॉलोनी

टेंट हाउस की दुकान है। सारा सामान भीग गया। दुकान में तीन चार दिनों से बरसाती पानी भरा है। पहले हुई बारिश के बाद से ही धंधा चौपट हो गया है।तुषार, मोती विहार

शुक्रवार देर रात तेज बारिश तेज होने के बाद लोगों का घर से निकला दुश्वार हो गया। लोग सुबह डेयरी से दूध लाने नहीं जा सके।अशोक, मोती विहार

अपने परिचित के यहां मिलने आया था, लेकिन दुपहिया वाहन भी नहीं चल पा रहा। पिछले कई दिनों से कॉलोनी में पानी भरा होने से आवाजाही बंद है।विनोद, कोटड़ा

डिफेंस कॉलोनी में पानी के बहाव क्षेत्र में मिट्टी डाल दी गई है जिससे पानी आस-पास घुस गया। कई घरों की नींवों से पानी घुसकर अंदर मकान में पहुंच रहा है।रमाशंकर सिंह राठौड़, डिफेंस कॉलोनी

सरकार के पास कोई प्लान नहीं है। पानी भरने के बाद कुछ अधिकारी पूछताछ कर चले जाते हैं। बारिश रुक जाती है तो पानी उतर जाता है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं है।आर. पी. शर्मा, फॉयसागर

घरों के बाहर पानी भरने से दिनचर्या प्रभावित हो गई है। सुबह से कहीं नहीं निकल सके हैं। आगामी दो माह कैसे गुजरेंगे पता नहीं। कई मकानों में सीलन व बदबू के चलते बुरा हाल है।सुनीता टिंकर, डिफेंस कॉलोनी

----------------------------------------------------------------------------------जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

फॉयसागर रोड की डिफेंस कॉलोनी व आस-पास की कॉलोनियों में बरसात एवं बाडी नदी का पानी आने से बचाव के लिए भाजपा नेता सुभाष काबरा ने महिलाओं के साथ जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम भी मौका मुआयना करने पहुंची।