5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : ये तो ख्वाजा का करम है …………दरगाह क्षेत्र में बढ़ी जायरीन की रौनक
Play video

video : ये तो ख्वाजा का करम है …………दरगाह क्षेत्र में बढ़ी जायरीन की रौनक

कल उतारा जाएगा संदल, जायरीन में होगा वितरित
Google source verification




अजमेर. ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स की औपचारिक शुरूआत के साथ ही दरगाह में जायरीन की आवक तेज हो गई है। इसके चलते दरगाह क्षेत्र में जायरीन की जबरदस्त चहल-पहल बनी हुई है। लोग जत्थे के रूप में चादर सिर पर रखकर ढोल नगाड़े नाचते गाते दरगाह पहुंच रहे है।

 

मजार शरीफ पर सालभर संदल पेश किया जाता है। यह संदल उर्स से पहले चांद की 28 तारीख को उतारे जाने की परम्परा है। इसी के तहत बुधवार को दरगाह में संदल उतारे जाने की रस्म अदा की जाएगी। यह संदल लेने के लिए जायरीन में जबरदस्त होड़ मचती है। खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सकी ने बताया कि बुधवार रात खिदमत के वक्त संदल उतारा जाएगा। यह संदल जायरीन में वितरित किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि हारी-बीमारी में इस संदल को पानी में डाल कर पीने से राहत मिलती है। इस संदल को खादिम अपने घरों में भी रखते हैं और सालभर यहां आने वाले जायरीन में वितरित करते हैं। कल पहुंचेंगे मस्त कलंदरमहरोली शरीफ से पैदल चलकर आने वाले मस्त कलंदर बुधवार को किशनगढ़ फाटक के पास पहुंच जाएंगे। वहां सर्वधर्म एकता समिति की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। सैयद खुश्तर चिश्ती ने बताया कि करीब 25000 मलंग व 1500 अन्य लोग सोमवार को दूदू तक पहुंच गए। यह मलंग ख्वाजा साहब के उर्स का जगह-जगह पैगाम देते हुए अजमेर आ रहे हैं। मलंगों की ओर से गुरुवार को दरगाह में छडिय़ां पेश की जाएगी।

 

हिलाल कमेटी की बैठक 7 को ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह स्थित जन्नती दरवाजा गुरुवार को तडक़े खोल दिया जाएगा। इस दिन रजब का चांद देखने के लिए हिलाल कमेटी की बैठक होगी। इस दौरान चांद नजर आया तो ख्वाजा साहब का 807 वां उर्स शुरू हो जाएगा और महफिलखाने में उर्स की पहली महफिल होगी। चांद नहीं दिखने पर जन्नती दरवाजा रात को बंद कर दिया जाएगा और दूसरे दिन सुबह फिर से खोला जाएगा।

 

कल सुबह 10 बजे पेश होगी पीएम मोदी की चादर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से ख्वाजा साहब के उर्स के मौके पर बुधवार सुबह 10 बजे मजार शरीफ पर चादर पेश की जाएगी। उनकी चादर लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अजमेर आ रहे हैं। दरगाह कमेटी अध्यक्ष अमीन पठान ने बताया कि नकवी बुधवार सुबह 8.30 बजे दिल्ली से रवाना होकर 9.30 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दरगाह आकर चादर पेश करेंगे। दरगाह में ही प्रधानमंत्री का संदेश पढक़र सुनाया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित दरगाह अपार्टमेंट में ख्वाजा गरीब नवाज डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद ख्वाजा मॉडल स्कूल में जिला प्रशासन के साथ बैठक लेकर उर्स व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। दोपहर 12.30 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर ख्वाजा गरीब नवाज यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया जाएगा। शिव सेना की चादर कल पेश होगी उर्स में शिव सेना की ओर से बुधवार को चादर पेश की जाएगी। पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे व आदित्य ठाकरे की ओर से भेजी गई चादर को सेना टीम की ओर से दरगाह में चढ़ाई जाएगी। खादिम आदिल चिश्ती के जरिए चादर पेश की जाएगी।