29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाजवाब मौसम लाया है ये खतरनाक बिमारी, सावधान कहीं आपको भी ना बना ले ये अपना निशाना

जिले में मानसून की सक्रियता बढऩे के साथ मौसमी बीमारियों का भी प्रभाव अब बढऩे लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 29 Jun 2018, 2:45 PM IST

beware malaria disease entered in rajasthan because of rain

लाजवाब मौसम लाया है ये खतरनाक बिमारी, सावधान कहीं आपको भी ना बना ले ये अपना निशाना

अजमेर. जिले में मानसून की सक्रियता बढऩे के साथ मौसमी बीमारियों का भी प्रभाव अब बढऩे लगा है। खासकर डेंगू एवं मलेरिया से सावधान रहने की आवश्यकता है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूर्ण होने का दावा किया गया मगर अभी भी कई फोगिंग मशीनें खराब पड़ी है। हालांकि गुरुवार को रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया।

जब घटाओं से बरसी फुहार तो मौसम हुआ कुछ यूं खुश मिजाज

पिछले तीन-चार दिनों से जिले के विभिन्न ब्लॉक में बारिश का दौर शुरू हो गया। खेतों के साथ मोहल्लों, गलियों एवं खाली भूखंडों में भी बारिश के पानी का भराव शुरू गया है। इस पानी में मच्छरों व लार्वा के पनपने का दौर भी शुरू हो गया है। ऐसे में आमजन को मलेरिया व अन्य मौसमी बीमारियों के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। कॉलोनी व क्षेत्र में एन्टीलार्वा एक्टिविटी, फोगिंग, बीडीके ऑयल/क्रूड ऑयल को भरे पानी में डालने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षण कराएं। बीमार होने पर शीघ्र चिकित्सक से परामर्श एवं दवा लें।

पत्नी को किसी और के साथ इस हालत में देखते ही पति का खौला खून और कर दिया ऐसा खौफनाक काम

पांच-छह मशीनें ही दुरुस्त

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीनस्थ विभिन्न सीएचसी, जिला चिकित्सालयों की कई फोगिंग मशीनों में तकनीकी खराबी है। इन मशीनों के रिपेयरिंग के टेण्डर के बाद गुरुवार को जयपुर की एक फर्म के कार्मिकों की ओर से फोगिंग मशीनों की रिपयरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि एक दिन में करीब पांच-छह मशीनें ही दुरुस्त हो पाई है। इनकी टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। फोगिंग मशीनों के दुरुस्त होने के बाद इन्हें फील्ड के लिए भेजा जाएगा।

अगर आपका भी नहीं बना अब तक आधार कार्ड तो परेशान होने की नहीं है जरूरत अब आप के पास के बैंक में भी हो जाएगा